फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: मौसम का बदला मिजाज, दारमा और व्यास घाटी में हिमपात, मुनस्यारी में ओलावृष्टि, देखें तस्वीरें

Tue, 01 Nov 2022 09:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/नाचनी (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/नाचनी (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Nov 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: snowfall in Darma or Vyas valley and hailstorm in Munsiyari photos
पिथौरागढ़ में हिमपात और ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट बदली। कुमाऊं में दारमा और व्यास घाटी सहित उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हुआ जबकि मुनस्यारी के नाचनी क्षेत्र में भीषण ओलावृष्टि हुई जिससे सब्जियों और फलदार पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है।

Dehradun: कोटि ढलानी में ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटके पांच युवा, एसडीआरएफ ने देर रात जंगल से सुरक्षित निकाला

सीमांत जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ था। मंगलवार को दिनभर धूप खिली रही। शाम को जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में बादल छाने शुरू हुए। फिर मुनस्यारी और धारचूला की चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया।

Uttarakhand Weather: snowfall in Darma or Vyas valley and hailstorm in Munsiyari photos
पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

दारमा और व्यास घाटी के सभी गांवों में हिमपात से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दातू गांव निवासी मनोज दताल ने बताया कि मंगलवार को अत्यधिक बर्फबारी हुई है। दातू गांव के प्रधान जमन सिंह दताल ने बताया कि ठंड बढ़ने से छह नवंबर से सभी गांवों के लोग निचली घाटी की ओर लौटना शुरू करेंगे।

Uttarakhand Weather: snowfall in Darma or Vyas valley and hailstorm in Munsiyari photos
पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

इधर मुनस्यारी के नाचनी क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे। नाचनी के अलावा तेजम, क्वीटी, बिर्थी, होकरा क्षेत्र में भी ओलावृष्टि से खेतों में तैयार सब्जियों के साथ ही माल्टा, संतरा, नींबू सहित अन्य फलदार पेड़ों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। वहीं जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में मौसम सामान्य रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: snowfall in Darma or Vyas valley and hailstorm in Munsiyari photos
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम बदला और हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। जोशीमठ में जमकर ओलावृष्टि होने से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ था लेकिन मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: snowfall in Darma or Vyas valley and hailstorm in Munsiyari photos
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

वहीं, जोशीमठ में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से क्षेत्र में शीतलहर चल रही है। हालांकि बदरीनाथ में बारिश या बर्फबारी नहीं हुई लेकिन मौसम बदला हुआ है। इससे धाम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed