फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में उपराष्ट्रपति ने बताया क्या है असली योग, आप भी जानिए

Sat, 03 Mar 2018 04:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 03 Mar 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
Vice President venkaiah naidu talk about yoga
Venkaiah Naidu

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में उपराष्ट्रपति ने योग को लेकर जो बात कही उसे जानकर आप भी योग को और बेहतर ढंग से जान पाएंगे। पढ़िए...



उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने कहा कि योग को किसी धर्म से जोड़ना गलत है। धर्म व्यक्तिगत मसला है, लिहाजा इसे योग से नहीं जोड़ा जा सकता है। वर्तमान जीवनशैली ऑनलाइन हो गई है, लेकिन हम इसे योग से लाइन में रख सकते हैं। योग आध्यात्मिक, भौतिक और मानसिक उत्थान का सहज माध्यम है।

स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के औपचारिक शुभारंभ के दौरान उन्होंने कहा कि योग से योग्यता मिलती है। शरीर को अनुशासन में रखने की शक्ति योग में है। शरीर को निरोग रखने के लिए दैनिक दिनचर्या में योग का होना बेहद जरूरी है। कहा कि मन और शरीर को जोड़ने का एकमात्र माध्यम योग है।

हिंदू संस्कृति पर हुए हैं अनेकों आक्रमण

Vice President venkaiah naidu talk about yoga
Venkaiah Naidu

दुनिया की प्रमुख संस्कृतियों में मिश्र, यूनानी और हिंदु संस्कृति में सिर्फ अब हिंदू संस्कृति ही बची है। कारण, हिंदू संस्कृति देने और साझेदारी की संस्कृति रही है। हिंदू संस्कृति पर अनेकों आक्रमण हुए, मगर इस संस्कृति ने कभी किसी को अतिक्रमण नहीं करने दिया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि योग दुनिया को जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने 94 देशों से आए योग ज्ञिजासुुओं और साधकों का भारत आने पर स्वागत किया। कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि इतने देशों को लोग यहां आए हैं। तीर्थनगरी ऋषिकेश के पानी और हवा में योग बसता है।

विश्व स्तर पर योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी के रुप में विख्यात ऋषिकेश में आकर गौरांवित महसूस कर रहा हूं। इस दौरान परमार्थ निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उपराष्ट्रपति को इलाइची की माला और रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। महोत्सव में शामिल होने से पूर्व उपराष्ट्रपति ने गंगातट पर मोक्षदायिनी का आचमन कर देश की सुख-समृद्घि की कामना भी की।

मौके पर केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री उल्फोंस कन्नंथनम, राज्यपाल डा. केके पॉल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी, साध्वी भगवती, योगाचार्य मोहन भंडारी, गुरुमुख खालसा, लोरा आदि मौजूद थे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed