फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट-अनुष्का की बेटी को आशीर्वाद देने मुंबई पहुंचे ये बाबा, परिवार से बेहद खास है रिश्ता

Tue, 12 Jan 2021 06:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Jan 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma blessed with baby girl, Baba Anant Went to mumbai for give Blessing
विराट अनुष्का के साथ बाबा अनंत - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की बेटी को आशीर्वाद देने के लिए अनंत धाम आश्रम के परमाध्यक्ष बाबा अनंत मुंबई चले गए हैं। बाबा अनंत का विराट अनुष्का के परिवार से खास रिश्ता है। सूत्रों के अनुसार, बाबा अनंत उनकी बेटी का नाम भी रख सकते हैं। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Virat Kohli and Anushka sharma blessed with baby girl, Baba Anant Went to mumbai for give Blessing
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

अनंत धाम आश्रम में बाबा के अनुयायियों ने बताया कि सोमवार को क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बिटिया के जन्म होने की जानकारी बाबा अनंत को मिली। इसके बाद बाबा मुंबई चले गए। बाबा के अनुयायियों ने बताया कि विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बाबा के भक्त हैं। 

Virat Kohli and Anushka sharma blessed with baby girl, Baba Anant Went to mumbai for give Blessing
virat kohli

विराट और अनुष्का शादी से पहले और शादी के बाद कई बार अनंत धाम आश्रम में आ चुके हैं। बाबा अनंत भी मुंबई में उनसे मिलने कई बार जा चुके हैं। बताया जाता है कि शादी से पहले बाबा अनंत ने मुंबई पहुंचकर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के गृहस्थ जीवन की सुख शांति और समृद्धि के लिए हवन यज्ञ किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma blessed with baby girl, Baba Anant Went to mumbai for give Blessing
virat kohli

विराट और अनुष्का के घर नन्हीं परी के आगमन पर देहरादून के लोगों ने भी खुशी जताई। विशेषकर नेशविला रोड क्षेत्र में अनुष्का की ननिहाल के आसपास रहने वाले लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए दंपती को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma blessed with baby girl, Baba Anant Went to mumbai for give Blessing
anushka

अनुष्का शर्मा की नानी कुछ समय पूर्व तक नेशविला रोड स्थित आवास में निवास करती थीं, लेकिन सोमवार को जब लोग उन्हें शुभकामना देने पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। आसपास के लोगों को भी अनुष्का की नानी के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि, आसपास के लोग बच्चे के जन्म से खासे खुश नजर आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed