फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat-Anushka: ऋषिकेश में पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचे विरुष्का, समाधि स्थल पर लगाया ध्यान

Tue, 31 Jan 2023 12:04 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Jan 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Virat kohli And Anushka sharma Reached Rishikesh In Pm Modi Guru Ashram
विराट और अनुष्का - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे। यहां वे शीशमझाड़ी स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे।



Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के दर से कोई नहीं जाता खाली हाथ, कोहली पर भी है बाबा की 'विराट' कृपा

यहां विराट कोहली ने पत्नी और अपनी माता सरोज कोहली के साथ स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि स्थल के दर्शन किए। इस दौरान विराट कोहली ने समाधि स्थल पर 20 मिनट का ध्यान भी लगाया। बता दें कि स्वामी दयानंद आश्रम में इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई अभिनेता और राजनीति से जुड़े लोग भी समाधि स्थल के दर्शन के लिए आ चुके हैं। 

Virat kohli And Anushka sharma Reached Rishikesh In Pm Modi Guru Ashram
स्वामी दयानंद आश्रम - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह विराट कोहली परिवार के साथ ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में पहुंचे। उनके पहुंचने की किसी को खबर नहीं लगी। शाम को विराट , अनुष्का शर्मा और सरोज कोहली ने दयानंद आश्रम पहुंचकर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद का आशीर्वाद लिया।

Virat kohli And Anushka sharma Reached Rishikesh In Pm Modi Guru Ashram
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद विराट ने परिवार सहित आश्रम स्थित भगवान शिव के मंदिर के दर्शन और पूजा अर्चना की। शाम को परिवार ने घाट पर सांध्यकालीन गंगा आरती भी की। शाम को विराट ने परिवार के साथ आश्रम में ही सात्विक भोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat kohli And Anushka sharma Reached Rishikesh In Pm Modi Guru Ashram
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आश्रम के प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि विराट उनकी पत्नी और मां आश्रम आए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार आश्रम में ही रात्रि प्रवास करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विराट कोहली और उनका परिवार विशेष अनुष्ठान में भाग लेने के लिए आश्रम पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Virat kohli And Anushka sharma Reached Rishikesh In Pm Modi Guru Ashram
कैंची धाम पहुंचे अनुष्का और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि हाल ही में विराट और अनुष्का बाबा नैनीताल में नीम करौरी बाबा के दर्शन के लिए भी पहुंचे थे। तब उन्होंने यहां काफी समय बिताया था। विराट ने हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की थी। तब मंदिर में दर्शन के लिए आए भक्तों के साथ ही उन्होंने भी पूजा अर्चना की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed