आस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप पूरा होने के बाद विराट बुधवार को परिवार के साथ कुमाऊं पहुंचे हैं। वर्ल्ड कप में रन मशीन साबित हुए विराट फार्म वापसी के बाद बाबा नीब करौरी महाराज से आशीर्वाद पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नीब करोरी बाबा का आशीर्वाद लिया।
Virat And Anushka: नीब करौरी बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे कैंची धाम, दोनों को देवभूमि खींच लाती है ये वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह हेलिकॉप्टर में भवाली स्थित घोड़ाखाल हैलीपैड पर उतरे। अचानक परिवार संग देवभूमि आगमन को तीन साल बाद फार्म वापसी के लिए बाबा का धन्यवाद अदा करने और आशीर्वाद लेने से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तराखंड के प्रवासी छात्र-छात्राओं को जैसे ही विराट के उत्तराखंड पहुंचने की जानकारी लगी तो उनकी ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं।
व्हाट्सएप और एफबी की स्टोरी में विरुष्का के यहां पहुंचने के बाद की वीडियो लोगों ने जमकर शेयर की। स्टेटस से लेकर लोगों की जुबां पर उनके देवभूमि आगमन की चर्चा रही। बाबा के भक्तों में आम आदमी से लेकर दुनियाभर के नामी लोग शामिल हैं। बाबा के भक्त और लेखक रिचर्ड अल्बर्ट ने मिरेकल आफ लव नाम से बाबा पर पुस्तक लिखी है।
ये भी पढ़ें...Dehradun: हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद अब अधिवक्ताओं ने उठाई ये मांग
इस पुस्तक में बाबा नीब करौरी के चमत्कारों का विस्तार से वर्णन है। एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग जैसी बड़ी विदेशी हस्तियां बाबा की भक्त हैं। हर साल 15 जून को धाम में विशाल मेले व भंडारे का आयोजन होता है। 15 जून को पावन धाम में स्थापना दिवस मनाया जाता है। बाबा नीब करौरी ने इस आश्रम की स्थापना 1964 में की थी।