{"_id":"587692f04f1c1b1729baab1d","slug":"water-sources-freeze-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में भयंकर ठंड, जमे जलस्रोत, बर्फ पिघलाकर पीने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में भयंकर ठंड, जमे जलस्रोत, बर्फ पिघलाकर पीने को मजबूर लोग
Thu, 12 Jan 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, साहिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, साहिया
Updated Thu, 12 Jan 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
snowfall
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारी बर्फबारी के चार दिन बाद भी पहाड़ी अंचलों में हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। अब भी कई गांव बर्फ के आगोश में पूरी तरह कैद हैं। वहीं, गत दो दिनों से हो रहे हल्के हिमपात के बीच पारा शून्य से नीचे चले जाने के कारण जल स्रोत पूरी तरह जम चुके हैं।
2 of 5
Snowfall in Chakrata
- फोटो : NDJoshi/AmarUjala
ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। मजबूरी में लोगों को बर्फ पिघलाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। दुर्गम में बसे लोखंडी-लोहारी गांव में कुल 60 परिवार निवास करते हैं। लेकिन एक सप्ताह पूर्व गांव को जाने वाली पेयजल लाइन टूट गई। ग्रामीण किसी तरह जल स्रोत से पानी का ढुलान कर रहे थे।
3 of 5
Snowfall in Chakrata
- फोटो : AmarUjala
चार फीट बर्फ
बीते शनिवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद से गांव के आसपास चार से पांच फीट बर्फ जमी है। जल स्रोत पूरी तरह से जम चुके हैं। ऐसे में ग्रामीणों को बर्फ पिघलाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Snowfall in Chakrata
- फोटो : AmarUjala
ग्रामीण रमेश चौहान, शेर सिंह चौहान, मोहन सिंह, श्याम सिंह आदि का कहना है कि क्षेत्र में मरोज का त्योहार शुरू हो चुका है। ऐसे में पानी के अभाव में दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Snowfall in Chakrata
- फोटो : AmarUjala
सबसे ज्यादा परेशानी पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने में हो रही है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता जेपी गैरोला ने कहा कि रास्ता खुलने पर ही टीम का जल स्रोत पहुंचना मुमकिन हो सकेगा। तभी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।