फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ही चिता पर हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी परिवार के पांच लोगों को मुखाग्नि, तस्वीरें

Wed, 05 Sep 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 05 Sep 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Whole Family Funeral painfull Photos after uttarkashi Accident
funeral

गंगोत्री में सोमवार को हुए भयानक टैक्पों एक्सीडेंट में मारे गए 14 लोगों में से पांच एक ही परिवार के थे। जब घर के पांच लोगों की चिता एक साथ जली तो वहां कोहराम मच गया। इस दौरान मृतक जगदीश रावत और उनकी पत्नी रामप्यारी देवी का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।

Whole Family Funeral painfull Photos after uttarkashi Accident
funeral

इसी तरह उनके छोटे भाई रामवीर रावत एवं उनकी पत्नी सकला देवी का शवदाह भी एक ही चिता पर किया गया। जगदीश रावत का पुत्र विजय सेना में जम्मू में तैनात है। हादसे की सूचना मिलते ही वह मंगलवार दोपहर को उत्तरकाशी पहुंचा।

Whole Family Funeral painfull Photos after uttarkashi Accident
funeral

यहां उसने अपने माता-पिता के साथ ही चाचा बचन सिंह तथा छोटे चाचा रामवीर रावत एवं उनकी पत्नी सकला देवी की चिता को मुखाग्नि दी। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की चिता एक साथ जलते देख यहां मौजूद हर किसी की आंख नम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Whole Family Funeral painfull Photos after uttarkashi Accident
funeral

घाट पर जगह की कमी के चलते हादसे में मृत दो सगे भाइयों सोबेंद्र और विरेंद्र के शव एक ही चिता पर जलाए गए। इस दौरान घाट के निकट स्थित डिपो पर लकड़ी कम पड़ने पर प्रशासन ने तत्काल वन निगम से दो गाड़ी भरकर लकड़ियों की व्यवस्था करायी।

विज्ञापन
Whole Family Funeral painfull Photos after uttarkashi Accident
accident in uttarkashi

हादसे में मृत राधा और पायल को जल समाधि दी गई और रवाड़ा नाल्ड निवासी वाहन चालक सतवीर रजवार का अंतिम संस्कार गंगोरी स्थिति पैतृक घाट पर किया गया। इनके अलावा शेष मृतकों की अंत्येष्टि केदारघाट पर की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed