फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

और तोड़ दिया नवजात ने दम: दुनिया में आंखें खोलने से पहले ही आई मौत, हेलिकॉप्टर का इंतजार करता रह गया परिवार

Sun, 17 Jul 2022 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Jul 2022 09:23 AM IST
विज्ञापन
woman gave birth to a child in field, newborn died Waiting for helicopter in pithoragarh
महिला ने खेत में दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी की ग्राम पंचायत पातों में हेलिकॉप्टर के समय पर नहीं पहुंचने से महिला ने खेत में ही बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के करीब दो घंटे बाद हेलिकॉप्टर मेडिकल टीम के साथ पहुंचा। जांच के बाद टीम ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हेलिकॉप्टर महिला को लेकर पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंचा, जहां महिला का इलाज चल रहा है। मुनस्यारी ब्लॉक के पातों गांव निवासी लक्ष्मी देवी (25) पत्नी श्याम सिंह दरियाल को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर लोगों ने विधायक को फोन पर मामले की जानकारी दी। विधायक हरीश धामी ने प्रशासन को फोन किया जिसके बाद हेलिकॉप्टर को पातों गांव भेजा गया। इधर महिला की पीड़ा बढ़ने लगी और उसने खेत में बच्चे को जन्म दे दिया। 
woman gave birth to a child in field, newborn died Waiting for helicopter in pithoragarh
महिला ने खेत में दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला
आशा कार्यकर्ता खीला देवी ने बताया कि गर्भ में बच्चा उल्टा फंस गया था जिसे मुश्किल से निकाला गया। करीब दो घंटे बाद हेलिकॉप्टर मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंचा। 
woman gave birth to a child in field, newborn died Waiting for helicopter in pithoragarh
महिला ने खेत में दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला
जांच के बाद टीम ने नवजात को मृत करार दे दिया। इसके बाद हेली से महिला को पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की हालत में अब सुधार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman gave birth to a child in field, newborn died Waiting for helicopter in pithoragarh
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया का कहना है कि अगर हेलिकॉप्टर समय पर पहुंच जाता तो नवजात की जान बच जाती। इधर, एसडीएम धारचूला नंदन कुमार का कहना है कि हेलिकॉप्टर के पायलट को वेदर क्लीयरेंस मिलने में थोड़ा समय लगा। 

विज्ञापन
woman gave birth to a child in field, newborn died Waiting for helicopter in pithoragarh
फाइल फोटो - फोटो : PTI
हालांकि हेली समय से पहुंच गया था। बच्चा मृत ही पैदा हुआ था। वहीं  परिजनों और जिला पंचायत सदस्य के मुताबिक हेलिकॉप्टर करीब दो घंटे देरी से पहुंचा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed