फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला दिवस: बिना हाथों के भीख मांगने को मजबूर थीं कभी, पेंटिंग बनाकर अब विदेशों में भी कमा रहीं नाम

Fri, 08 Mar 2019 05:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Mar 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Women's day 2019 this lady Makes painting without hand Struggle story
अंजना मालिक

महिला दिवस पर हम आपको बताते हैं एक ऐसी बेटी की कहानी जिसने अपनी दिव्यांगता को आपने हुनर के आगे झुकने नहीं दिया। हाथ नहीं थे उन्होंने पैरों को ही अपना सहारा बनाया और अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी खासी पहचान है। 

Women's day 2019 this lady Makes painting without hand Struggle story
अंजना मालिक

हम बात कर रहे हैं ऋषिकेश निवासी अंजना मालिक की। जिन्होंने हालातों से हार नहीं मानी और आज सबके लिए नजीर बन गई हैं। अंजना एक गरीब परिवार से हैं। उनके हाथ नहीं थे तो वे एक समय भीख मांगने को मजबूर थीं, लेकिन आज वह अपने हुनर को पैरों से जिंदा रखे हुए हैं। 

Women's day 2019 this lady Makes painting without hand Struggle story
अंजना मालिक

ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम के सड़क किनारे अंजना ऐसा काम कर रही हैं जिसे आम आदमी करने की भी नहीं सोच सकता है। जानकारी के अनुसार अंजना मूलरूप से पीलीभीत की रहने वाली हैं। जन्म से ही उनके दोनों हाथ नहीं थे। लेकिन उन्होंने अपने जीवन को बेरंग नहीं होने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Women's day 2019 this lady Makes painting without hand Struggle story
अंजना मालिक

बकौल अंजना मेरी जिंदगी हमेशा से ऐसी नहीं रही है। परिवार के हालात को देखते हुए हमने यूपी छोड़ दिया। लेकिन ऋषिकेश आने के बाद खाने के पैसे तक नहीं होते थे। घर में एक और सदस्य दिव्यांग है। इसलिए उन्होंने ही जिम्मा संभाला। उन्होंने लंबे वक्त तक गंगा घाटों पर सैलानियों से भीख मांगी है। 

विज्ञापन
Women's day 2019 this lady Makes painting without hand Struggle story
anjana mali

उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले वह गंगा घाट पर बैठकर पैर से कुछ लिख रही थी। वहां एक अमेरिकी महिला आई और उन्होंने देखा कि अंजना ने ओम और राम लिखा है। यह देखकर वह महिला ही अंजना की खेवहार बन गई। स्टीफेनी (अमेरिकी महिला) ने उन्हें पेंटिंग बनाना सिखाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed