फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेनेटरी नैपकिन बांट रहीं थीं राज्यमंत्री, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि जोर-जोर से चिल्लाने लगीं महिलाएं

Tue, 29 May 2018 06:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 29 May 2018 06:55 AM IST
विज्ञापन
women shouting during Sanitary napkin distribution on World Menstrual Hygiene Day 2018
rekha arya

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर राज्यमंत्री बच्चों को सेनेटरी नैपकिन बांट रही थीं। लेकिन वहां मौजूद महिलाओं संग अचानक ऐसा हो गया कि वे जोर-जोर से चिल्लाने लगीं।

women shouting during Sanitary napkin distribution on World Menstrual Hygiene Day 2018
- फोटो : amar ujala

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से रानीपोखरी में आयोजित विश्व माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम में भारी-भरकम सुरक्षा इंतजाम के बीच आठ महिलाओं के गले से सोने की चेन अज्ञात ने उड़ा ली। पीड़ित महिला को जब इसका पता चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

women shouting during Sanitary napkin distribution on World Menstrual Hygiene Day 2018
chain snatching

रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक सोमवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के तहत एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्य ने शिकरत की। उन्होंने किशोरी, बालिकाओं व महिलाओं को निशुल्क सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
women shouting during Sanitary napkin distribution on World Menstrual Hygiene Day 2018
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक चले कार्यक्रम में भोजन के लिए गई छह महिलाओं के गले से अज्ञात ने भीड़ का फायदा उठाकर सोने की चेनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित बबीता देवी पत्नी संतराम निवासी मौजा, रानीपोखरी के माध्यम से अन्य सात महिलाओं ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिनमें उषा देवी पत्नी रमेश चंद निवासी कुड़कावाला, डोईवाला, संगीता डंगवाल पत्नी भरत किशोर निवासी सुद्घोवाला, सहसपुर, देहरादून।

विज्ञापन
women shouting during Sanitary napkin distribution on World Menstrual Hygiene Day 2018
rekha arya

अंजू देवी पत्नी दीवान सिंह निवासी सहसपुर, देहरादून लक्ष्मी तोपवाल पत्नी रघुवीर तपोवन निवासी अठूरवाला, डोईवाला, विनीता पत्नी बलराम निवासी बड़कोट, रानीपोखरी, अंजू सेमल्टी पत्नी सुरेंद्र निवासी आदर्शनगर, ऋषिकेश, रीता देवी पत्नी प्रदीप कुमार निवासी मिस्रवाला, डोईवाला शामिल हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि बबीता की तहरी पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। कई संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed