{"_id":"5c1c9729bdec2256d43758b9","slug":"youth-fire-on-girl-mother-demand-for-punishment-for-his-heinous-crime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छात्रा को जिंदा जलाने वाले वहशी की मां, बोलीं ‘इस अपराध की माफी नहीं, उसे कड़ी सजा दें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को जिंदा जलाने वाले वहशी की मां, बोलीं ‘इस अपराध की माफी नहीं, उसे कड़ी सजा दें’
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेटे ने एक तरफा प्यार में छात्रा को जिंदा जला दिया। घरवालों ने जैसे ही यह खबर सुनी मां सदमे में आ गईं। आरोपी के माता-पिता व भाई ने पहली बार बातचीत की है। घटना से दुखी आरोपी के पिता ने कहा कि जीवन में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका बेटा उन्हें इस तरह से शर्मसार करेगा।
2 of 5
आरोपी युवक
उन्होंने कहा कि बेटा हमारा है, लेकिन उसके अपराध की माफी नहीं है। उसे उसके अपराध की कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए। घटना के बाद पूरे प्रदेश में घटना के विरोध में आक्रोश भर गया था। आरोपी का परिवार घटना के बाद सहमा हुआ है। परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर नहीं निकल रहा है।
3 of 5
छात्रा की मौत के बाद गमगीन माहौल
उधर, युवती की मां ने राज्य सरकार से मांग की है कि आरोपी को फांसी की सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना राज्य में दोबारा से न घटित हो, इसके लिए राज्य सरकार आरोपी को या तो फांसी की सजा दें या फिर आरोपी को जनता के हवाले करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छात्रा को लेजाते अस्पतालकर्मी
बता दें कि पौड़ी जिले की कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की 18 वर्षीय युवती रविवार को परीक्षा देकर घर लौट रही थी। रास्ते में गहड़ गांव निवासी मनोज ने उससे जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
छात्रा की हालत जानने पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र
सीएम त्रिवेंद्र के आदेश के बाद अब छात्रा का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, छह डॉक्टरों की टीम छात्रा के इलाज में जुटी है। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग भी अब छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।