{"_id":"5c1c8bf8bdec22569a51b04b","slug":"bitter-cold-weather-freeze-waterfall-and-river-in-uttarakhand-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां ऐसा हुआ सर्दी का 'सितम', बर्फ बन गए बहते हुए झरने और नदी, तस्वीरें देखिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां ऐसा हुआ सर्दी का 'सितम', बर्फ बन गए बहते हुए झरने और नदी, तस्वीरें देखिए...
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जम गए झरने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यहां मौसम में बढ़ी सर्दी से ऐसा हाल हो गया कि झरने और नदी तक जम गए। लोगों को पीने के लिए पानी तक नहीं मिल रहा है। उत्तराखंड में चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
2 of 5
जम गए झरने
नीती घाटी और औली में लगातार गिर रहे तापमान के कारण गदेरे और झरने जम गए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गदेरों में बहती जलधारा जमने से निचले क्षेत्र जोशीमठ नगर के साथ ही तपोवन क्षेत्र के गांवों में पेयजल की समस्या हो गई है। जोशीमठ में इन दिनों तापमान माइनस 3, नीती घाटी में माइनस 18 है।
3 of 5
जम गए झरने
तिब्बत (चीन) सीमा से जुड़ी नीती घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के गांवों में भोटिया जनजाति के ग्रामीण रहते हैं जो शीतकाल में निचले क्षेत्रों में चले जाते हैं। घाटी में इन दिनों सेना और आईटीबीपी के जवान ही रहते हैं जो कड़ाके की ठंड में भी सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जम गए झरने
कड़ाके की ठंड के कारण औली रोड के किनारे जगह-जगह झरने भी जम गए हैं और नीती घाटी में जलधाराएं बर्फ बनने से सुंदर आकृतियां उभर आई हैं। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी के स्रोत बर्फ में तब्दील हो गए हैं, जिससे निचले क्षेत्रों में पेयजल समस्या बन गई है।
विज्ञापन
5 of 5
जम गए झरने
ग्रामीण प्राकृतिक स्रोतों से पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं। इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीके सैनी का कहना है कि निचले क्षेत्रों में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 दिसंबर को ऊधमसिंह नगर और अन्य मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।