फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 6 विदेशियों की शादी बन गई नजीर, चकाचौंध छोड़ हिंदू रीति रिवाज संग लिए सात फेरे, देखिए...

Thu, 20 Dec 2018 07:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Dec 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
Foreigner love couple Unique Marriage in india year ender 2018
शादी के दौरान विदेशी जोड़ा

साल 2018 में शादियां तो बहुत हुई होंगी, लेकिन इन विदेशियों की शादी सबके लिए नजीर बन गई। इन विदेशियों को भारतीय संस्कृति इतनी भाई कि इन्होंने सात समंदर पार आकर हिंदू रीति रिवाज के साथ साथ फेरे लेकर सात जन्मों का बंधन बांधा। तो चलिए देखते हैं इनकी शादियों की कुछ झलकियां...

Foreigner love couple Unique Marriage in india year ender 2018
उत्तराखंड की संस्कृति का मुरीद हुआ ये जोड़ा - फोटो : amar ujala

इटली के जोड़े ने गढ़वाली अंदाज में की शादी

इटली के एक युवा जोड़े स्टेफानो पिपिताने और जूलिया कंग्लारियो ने वैदिक परंपराओं से विवाह किया। भटवाड़ी ब्लॉक के गणेशपुर स्थित आश्रम में हुए इस शादी समारोह में दक्षिण भारत और गढ़वाल की समृद्ध संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।  मां गंगा, योग, आध्यात्म व साहसिक पर्यटन के लिए मशहूर उत्तरकाशी की देव भूमि विदेशी पर्यटकों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है। गढ़वाली परंपराओं के तहत मंगल स्नान, मेहंदी व महिला संगीत का कार्यक्रम हुआ। ढोल दमाऊं के बीच रातभर सभी लोगों ने रासौं तांदी आदि नृत्य किया। वर पक्ष के लोग बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंचे, जहां वधू पक्ष के लोगों ने बारातियों का पारंपरिक गढ़वाली टोपी पहनाकर स्वागत किया।

इसके बाद मुख्य पंडित व बंगलूरू के संस्कृति कालेज के प्रोफेसर मंजूनाथ भट्ट विनायक ने वरमाला, गुड़जरिका, मंगलसूत्र, कन्यादान आदि दक्षिण भारतीय परंपराओं के साथ विवाह संपन्न कराया। इटली के नवदंपति जूलिया व स्टेफानो का कहना था कि पूरा भारत घूमने के बाद उन्हें दक्षिण भारत में वैदिक संस्कृति व संस्कृत भाषा का सही ज्ञान हुआ। यही कारण रहा कि उन्होंने अपनी शादी गढ़वाल के उत्तरकाशी में करने की सोची और दक्षिण भारत के पुजारियों को बुलाकर सारे रीति रिवाज कराए। हालांकि गढ़वाल के मांगल गीत, महिला संगीत व हल्दी समारोह भी उन्हें बहुत आकर्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि ढोल दमाऊं और रणसिंगे की धुनों में रासौं तांदी करने का अलग ही आनंद था। 

Foreigner love couple Unique Marriage in india year ender 2018
marriage in nainital

अमेरिकन जोड़े ने कुमाऊंनी संस्कृति से रचाया ब्याह

सात समंदर पार जब अपनी दुल्हन को ले जाने घोड़े पर सवार हो कर विदेशी छोरा निकला तो हर कोई देखता रह गया। कुमाऊंनी संस्कृति से प्रभावित होकर अमेरिका के युवक ने सात समंदर पार से सरोवर नगरी नैनीताल में आकर हल्द्वानी की युवती संग सात फेरे लिए। अमेरिका में उच्च पद पर आसीन युवक के साथ 40 विदेशी बाराती भी नैनीताल पहुंचे। विदेशी युवक घोड़े पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ जब नैनीताल की सड़कों पर अपने रिश्तेदारों के साथ निकला तो लोग देखते ही रह गए। हल्द्वानी में बरेली रोड पर स्थित गौजाजाली निवासी शशि कुमार वर्मा सेंचुरी पेपर मिल से सीनियर मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं।

उनकी बेटी शिम्पी अमेरिका में वार्नर ब्रदर्स (फिल्म बनाने वाली कंपनी) में कार्यरत हैं। वहीं पर उनकी मुलाकात चार्ल्स स्टेनहन और उनकी पत्नी जेनेट के पुत्र जे स्टेनहन से हुई। स्टेहन जीआईएसएफ स्पेशलिस्ट हैं। मुलाकात जब प्रेम में बदली तो दोनों ने विवाह करने का फैसला लिया। दोनों ने फरवरी में अमेरिका में ही एक चर्च में सादे समारोह में विवाह किया लेकिन शिम्पी की इच्छा थी कि वह कुमाऊंनी रीति रिवाज से शादी करे। दुल्हन शिम्पी का कहना था कि आज भले ही वह अमेरिका में रह रही हैं लेकिन अपने जीवन में कुमाऊंनी संस्कृति को हमेशा जीवंत रखेंगी। अमेरिका में बसे अप्रवासी कुमाऊंनी लोगों को भी संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रेरित करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Foreigner love couple Unique Marriage in india year ender 2018
marriage

घूमने आए थे, लेकिन साथ जन्मों के बंधन में बंध गया ऑस्ट्रेलियन कपल 
आस्ट्रेलिया से भारत घूमने आए जोड़े को यहां के रीति रिवाज इतने भा गए कि उन्होंने सात जन्मों का बंधन बांध लिया। देखिए...दंपति हिंदू रीति-रिवाज से इतना प्रभावित हुआ कि एक बार फिर इन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाया। कुजौं-मैकोट क्षेत्र के पौराणिक गणजेश्वर मंदिर में इस विदेशी दंपति ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाई। आस्ट्रेलिया निवासी पीटर (65) और उनकी पत्नी रोंडा (65) चमोली जिले के भ्रमण पर थे। 14 मार्च को यह विदेशी दंपति गोपेश्वर से चार किलोमीटर दूर रौली गांव पहुंचा। वहां उन्होंने होम स्टे किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात फ्रेनवे ट्रेवल कंपनी की अध्यक्ष पूनम रावत से हुई।


पीटर और रोंडा यहां के रीति-रिवाज और संस्कृति से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज के साथ पुन: विवाह रचाने की इच्छा जताई। पूनम रावत और उनके परिजनों ने शादी की सभी तैयारियां की। शादी के लिए उन्हें अर्जुन और शर्मिला नाम दिया गया। शुक्रवार को कुजौं-मैकोट क्षेत्र में स्थित गणजेश्वर मंदिर में आस्ट्रेलियन दंपति पीटर और रोंडा का हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। यहां मंत्रोच्चारण के साथ दंपति ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। 

विज्ञापन
Foreigner love couple Unique Marriage in india year ender 2018
marriage

वियतनाम से भारत आकर गुरुद्वारे में की शादी
 

विदेशी लड़की सात संमदर पार कर अपने प्रेमी से शादी रचाने भारत आ गई। यहां बैसाखी पर दोनों एक दूसरे के हो गए। हिंदू युवक ने अपनी वियतनाम निवासी प्रेमिका से हिंदू रीति रिवाज के साथ श्रीहेमकुंड गुरुद्वारे में फेरे लिए और विवाह बंधन में बंध गए। तीर्थनगरी निवासी अंकित गुलाटी ने वियतनाम निवासी हिटन से हिंदू रीति -रिवाज के साथ लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में विवाह रचाया था।

अंकित गुलाटी वियतनाम की एक कंपनी में फिटनेस क्लर्क के पद पर कार्यरत है। जहां चार साल पहले उसकी मुलाकात बैंक में कार्यरत युवती हिटन से हो गई।यह मुलाकात धीरे- धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई और उन्होंने एक -दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंधने का निर्णय ले लिया। दोनों ने भारत पहुंचकर बीते दिवस स्थानीय हेमकुंड गुरुद्वारे में फेरे लेकर विवाह रचाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed