{"_id":"5c1b5d36bdec22571875b350","slug":"congress-leaders-and-workers-protest-and-fight-with-police-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहुल-राफेल पर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल-राफेल पर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 20 Dec 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
congress protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राफेल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान के खिलाफ बुधवार को हुए घमासान के बाद अब कांग्रेस भाजपा के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। गुरुवार को सैकड़ों कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।
2 of 5
congress protest
नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एस्लेहॉल पर पुतला फूंका। इसके बाद कुछ कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय की तरफ जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही बैरिकेडिंग लगाकर रोकना चाहा। वहीं कुछ लोग घंटाघर की तरफ चले गए। इसके बाद वहां पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की शुरू हो गई।
3 of 5
congress protest
कार्यकर्ताओं को देख पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। किसी तरह से पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर काबू पाया। बता दें कि बुधवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
congress protest
कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आ जाने से पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। जबर्दस्त धक्कामुक्की के बीच प्रदर्शनकारियों को अलग-थलग करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। घटनाक्रम थमा तो कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पुलिस के संरक्षण में कांग्रेस दफ्तर पर हमला बोलने की कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 5
congress protest
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अंगुली उठा रहे हैं, जबकि न्यायालय ने राफेल मामले में पहले ही अपना निर्णय दे दिया है। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को रवाना किया। हालांकि गुरुवार को उन्होंने अपने बयान में कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस भवन की तरफ नहीं जाना चाहिए था। यह गलत है। इसके लिए कार्यकर्ताओं से बात की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।