फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हंगामा करते भीम आर्मी के अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं को खदेड़ा, तस्वीरें...

Thu, 20 Dec 2018 01:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Dec 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army state president arrested in roorkee during Ruckus in sexual assault 
uttarakhand police

उत्तराखंड के रुड़की में एक छात्रा संग यौन शोषण के मामले को लेकर हंगामा करते भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और जिला अध्यक्ष प्रमोद महाजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं और मौके पर जमा भीड़ को भी खदेड़ा। 

Bhim Army state president arrested in roorkee during Ruckus in sexual assault 
uttarakhand police

जानकारी के अनुसार, सभी को पुलिस ने गुप्त स्थान पर रखा है। इसके बाद अब दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। साथ ही भीम आर्मी के अन्य कार्यकर्ताओं पर पुलिस व खुफिया विभाग नजर बनाए रखा है। सोलानी पार्क में भी जमा हुए लोगों को पुलिस ने हटा दिया। 

Bhim Army state president arrested in roorkee during Ruckus in sexual assault 
uttarakhand police

बता दें कि, रुड़की के एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की छात्रा को जाति सूचक शब्द कहने और उत्पीड़न के आरोप में दो प्रोफेसरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह को इसे लेकर पुलिस अलर्ट दिखाई दी। भीम आर्मी किसी तरह का कोई उपद्रव न करें इसके लिए संस्थान के मेन गेट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhim Army state president arrested in roorkee during Ruckus in sexual assault 
uttarakhand police

इसके बाद से ही भीम आर्मी के सदस्य सोलानी पार्क में एकत्रित हुए। उनके साथ अन्य लोग भी छात्रा के पक्ष में आ गए और संस्थान में हंगामा करने की योजना तैयार करने लगे। इस दौरान जैसे ही पार्क में हंगामा शुरू हुआ सूचना मिलते ही पुलिस ने वहीं पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Bhim Army state president arrested in roorkee during Ruckus in sexual assault 
uttarakhand police

मालूम हो कि रुड़की स्थित एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की छात्रा ने पिछले दिनों सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि संस्थान के डीन, चार प्रोफेसरों व दो छात्रों समेत संस्थान के निदेशक ने उसका उत्पीड़न करने के साथ ही जातीय आधारित भेदभाव किया। साथ ही छात्रा ने एसएसपी रिधिम अग्रवाल से भी शिकायत की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed