फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां मुंह पर मास्क लगाए युवाओं ने कूड़े के ढेर पर बैठकर किया अनुलोम-विलोम, पीछे है यह वजह

Fri, 22 Jun 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 22 Jun 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
Youths done yoga near garbage on international yoga day
yoga in haldwani

एक तरफ जहां दुनिया एफआरआई से पीएम मोदी के साथ योग कर रही थी, वहीं कुछ युवा ऐसे भी थे जिन्होंने अलग ही तरीके से योग कर सबको हैरान कर कर दिया।  





 

Youths done yoga near garbage on international yoga day
yoga in haldwani

हल्द्वानी के इंदिरानगर-गौलापार बाइपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड को लंबे समय से हटाने की मांग कर रहे इंदिरानगर के लोगों ने विश्व योग दिवस को अनूठे तरीके से मनाया। सैकड़ों एकड़ में फैले कूड़े के ढे़र के किनारे आसन जमाए युवाओं ने कपालभाती, अनुलोम-विलोम समेत कई योग मुद्राएं की।

Youths done yoga near garbage on international yoga day
garbage issue

दरअसल, इस तरह से योग करना इन लोगों का एक तरीके से विरोध जताने का तरीका था। ट्रंचिंग ग्राउंड में रोजाना करीब 80 टन कूड़ा डंप हो रहा है। इसकी दुर्गंध और दूषित हवा से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Youths done yoga near garbage on international yoga day

यह लोग करीब चार साल से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी शासन-प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों ने पिछले छह माह से आंदोलन तेज कर दिया है।

विज्ञापन
Youths done yoga near garbage on international yoga day
yoga in haldwani

योग दिवस पर ढेर के किनारे इस तरह से किया गया योग चर्चा का विषय बना रहा। योग करने वालों में कई लोगों ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। वहीं उन्हें देखकर लोग भी हैरानी में पड़ गए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed