फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्वेता नंदा के ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा बच्चन परिवार, देखें तस्वीरें

Mon, 06 Aug 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Aug 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
abhishek and aishwarya rai bachchan family reaches delhi to attend last rites of rajan nanda
aishwarya and abhishek

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता के ससुर राजन नंदा का निधन हो गया है। बता दें कि देश के मशहूर बिजनेसमैन और एस्कॉर्टस ग्रुप के चेयरमैन राजन नंदा ने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। समधि के निधन का दुखद समाचार मिलते ही अमिताभ बुल्गारिया में चल रही अपनी फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़कर भारत के लिए रवाना हो गए। इस बीच श्वेता के भाई और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ राजन नंदा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।

abhishek and aishwarya rai bachchan family reaches delhi to attend last rites of rajan nanda
aishwarya and abhishek - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार राजन नंदा के निधन की खबर मिलते ही अमिताभ बच्चन, बुल्गारिया से मुंबई के लिए निकल पड़े। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग पर दी। बता दें कि राजन नंदा शो मैन राजकपूर के दामाद थे।

abhishek and aishwarya rai bachchan family reaches delhi to attend last rites of rajan nanda
aishwarya and abhishek

गौरतलब है कि राजन नंदा के निधन की खबर मिलने के बाद से ही बच्चन और कपूर खानदान में शोक की लहर है। इन दोनों ही परिवारों के सदस्य नंदा परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं। यही नहीं वह अपने संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से भी नंदा परिवार तक पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
abhishek and aishwarya rai bachchan family reaches delhi to attend last rites of rajan nanda
aishwarya and abhishek - फोटो : अमर उजाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदा की कंपनी ट्रैक्टर और दूसरे कृषि उपकरण बनाती है। राजन नंदा के परिवार में उनकी पत्नी ऋतु नंदा, बेटा निखिल नंदा, बहु श्वेता बच्चन और बेटी नताशा हैं। राजन के बेटे निखिल अमिताभ बच्चन के दामाद हैं।
विज्ञापन
abhishek and aishwarya rai bachchan family reaches delhi to attend last rites of rajan nanda
aishwarya and abhishek

इस बारे में सबसे पहले ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों को जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ही राजन नंदा की फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। रिद्धिमा कपूर साहनी ने लिखा- आप हमेशा महान थे और रहेंगे। आपके प्यार के लिए धन्यवाद। आपको बहुत मिस करेंगे अंकल। RIP राजन अंकल। आपको बता दें कि राजन नंदा ऋषि कपूर के जीजा भी थे। इसके कुछ ही देर बाद अमिताभ बच्चन ने दो फैंस के ट्वीट को रीट्वीट किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed