{"_id":"69ff2b5af4dcbfe7e30935aa","slug":"accident-in-delhi-two-friends-returning-after-watching-ipl-match-die-speeding-car-crushes-bullet-riders-2026-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बड़ा हादसा: IPL मैच देखकर घर जा रहे दो दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवारों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बड़ा हादसा: IPL मैच देखकर घर जा रहे दो दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवारों को कुचला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 09 May 2026 06:27 PM IST
सार
मृतकों की शिनाख्त रोहित (31) और इसके दोस्त हेमंत कुमार शर्मा (33) के रूप में हुई है। राहगीरों ने दावा किया है कि आरोपी कार चालक बुरी तरह नशे की हालत में था। पुलिस ने आरोपी हिमांशु (27) को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली में दो दोस्तों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शुक्रवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। आईपीएल मैच देखकर बुलेट बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे दो दोस्तों को तेज रफ्तार सेलेरियो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों दोस्त हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरे। इनकी बाइक भी कई कलांबाजियां खाकर दूर गिरी।
Trending Videos
2 of 7
इसी कार ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
कार चालक को लोगों ने पकड़ा
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी कार चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया। भीड़ ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस को खबर देने के बाद दोनों युवकों को नजदीकी जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
कार पर लगा एडवोकेट का स्टीकर
- फोटो : अमर उजाला
नशे में था कार चालक
मृतकों की शिनाख्त रोहित (31) और इसके दोस्त हेमंत कुमार शर्मा (33) के रूप में हुई है। राहगीरों ने दावा किया है कि आरोपी कार चालक बुरी तरह नशे की हालत में था। पुलिस ने आरोपी हिमांशु (27) को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों दोस्तों के शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।
4 of 7
हेमंत और रोहित
- फोटो : अमर उजाला
पुष्टि के बाद जोड़ी जाएंगी अन्य धाराएं
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी हिमांशु का मेडिकल कराने के बाद उसके ब्लड सैंपल भी ले लिए गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट में यदि शराब पीने की पुष्टि होती है तो उससे संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। अभी लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन जा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
रोहित
- फोटो : अमर उजाला
रोहित करता था टूर एंड ट्रैवल का काम
जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि रोहित अपने परिवार के साथ भगत विहार, करावल नगर में रहता था। इसके परिवार में बीमार पिता शिव प्रकाश, मां शकुंतला देवी, दो भाई मुकेश, दिनेश, तीन बहन संतोष, रजनी और लता के अलावा पत्नी प्रीति व दो बच्चे दक्ष (5) और लक्ष्य (2) हैं। रोहित नेताजी सुभाष प्लेस में टूर एंड ट्रैवल का काम करता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।