वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उसकी मां गुरुचरण कौर की हत्या का आरोपी औरंगाबाद के गांव पिपाला निवासी गौरव अपने परिवार से झूठ बोलकर चंडीगढ़ में रहा था। उसने कनाडा में नौकरी के लिए वीजा पाने के नाम पर परिवार वालों से नौ लाख रुपये भी एेंठे थे। हत्या के खुलासे के बाद परिजनों का भी भरोसा टूट गया है। बता दें कि 23 सितम्बर को मोहाली के फेस- 3 बी-2 में केजे सिंह और उनकी मां गुरुचरण कौर की हत्या कर दी गयी थी। केजे सिंह के शरीर पर चाकू से वार के 15 निशान थे। जबकि, गुरुचरण कौर को गला दबाकर मारा गया था।
वरिष्ठ पत्रकार संग बूढ़ी मां की बेरहमी से हत्या करने वाले युवक का शर्मनाक सच आया सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 29 Oct 2017 04:07 PM IST
सार
मोहाली में वरिष्ठ पत्रकार के हत्यारोपी गौरव ने बोला था परिजनों से झूठ
परिजनों को कनाडा में नौकरी लगने की बात बोल ऐंठे थे नौ लाख रुपये
विज्ञापन
मोहाली के लिए रवाना हुए परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन