फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम के बाद अब इन बाबा पर लगा दुष्कर्म का आरोप, शिष्या ने की शिकायत

Sun, 29 Oct 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Oct 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
after ram rahim now this man accused to rape his disciple
राम रहीम

लगता है बाबाओं के दिन बुरे आ गए हैं। बाबा राम रहीम के बाद अब जोधपुर के महंत सुंदरदास के खिलाफ उनकी 45 वर्षीय शिष्या ने दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज भी कर लिया है। वहीं, महिला ने बाबा पर अपने पति को झूठे मुकदमेे में फंसवाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का पति फिलहाल उसकी ही बेटियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली की जेल में बंद है।

after ram rahim now this man accused to rape his disciple
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस सूत्रों की मानें तो महंत सुंदरदास का सब्जी मंडी इलाके में आश्रम है। बाबा अक्सर यहां आते हैं। पीड़िता अपने पति व बेटियों के साथ रूपनगर इलाके में रहती है। पीड़िता का आरोप है कि नवंबर 2014 को वह बाबा के दर्शन के लिए आश्रम आई थी। बाबा ने उसे कमरे में बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पूरी बात अपने पति को बताई।

after ram rahim now this man accused to rape his disciple
- फोटो : सांकेतिक चित्र

मामले की शिकायत रूप नगर थाने में की गई। लेकिन सब्जी मंडी का इलाका होने के कारण रूप नगर थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया। न्याय मिलता न देखकर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद सब्जी मंडी थाने में बाबा के खिलाफ दो अक्तूबर को छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। हालांकि पीड़िता ने 164 के बयान में दुष्कर्म करने का ही आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
after ram rahim now this man accused to rape his disciple
demo pic

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि बाबा के खिलाफ शिकायत करने के लिए वह दर-दर की ठोकरें खाती रही, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। आखिर कोर्ट के आदेश के बाद दो अक्तूबर को मामला दर्ज किया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसमें भी दुष्कर्म की धारा नहीं जोड़ी गई।

विज्ञापन
after ram rahim now this man accused to rape his disciple
प्रतीकात्मक चित्र

बेटियों ने लगाया पिता पर दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि बाबा ने उसके बच्चों पर जादू किया है। बाबा के कहने पर ही उसकी दो नाबालिग बेटियों ने सगे पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। उसपर दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में मामला दर्ज कर जेल भेजा हुआ है। दरअसल, पीड़ित की यह दूसरी शादी है। उसके पति की पहले से दो बेटियां थी। बेटियों ने यहां तक आरोप लगाया है कि उसकी मां पिता द्वारा दुष्कर्म करवाने में मदद करवाती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed