सब्सक्राइब करें

हनीट्रैप में सार्जेंट: फेसबुक से नंबर लेकर व्हाट्सएप पर दोस्ती, 8 माह चला अश्लील बातों का दौर, फिर खुला ये राज

पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 13 May 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
Airforce sergeant honey trap woman took number from facebook friendship on whatsapp
सार्जेंट देवेंद्र - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भारतीय वायुसेना(आईएएफ) के सार्जेंट(हवलदार) को पाकिस्तान के लिए देश से जुड़ी गोपनीय व संवेदनशील सूचनाएं लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब आठ महीने से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को महिलाओं के जरिए गोपनीय सूचनाएं लीक कर रहा था। इस मामले में बड़ा खुलासा ये हुआ है महिला को सार्जेंट का फोन नंबर फेसबुक से मिला था जिसके बाद उसने धीरे-धीरे देवेंद्र को फंसाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आगे पढ़ें दोनों की व्हाट्सएप पर दोस्ती कैसे हुई और आखिर उसने कैसे देवेंद्र को खुफिया जानकारी देने के लिए मना लिया...

Trending Videos
Airforce sergeant honey trap woman took number from facebook friendship on whatsapp
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File

व्हाट्सएप पर सूचनाएं देने के बाद देवेंद्र ऐसे मिटाता था सबूत

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए गोपनीय सूचनाएं लीक करने के आरोप में गिरफ्तार सार्जेंट देवेंद्र कुमार शर्मा को महिला करीब आठ महीने से ब्लैकमेल कर रही थी। ब्लैकमेल करके वह सार्जेंट से गुप्त सूचनाएं ले रही थीं। आरोपी महिला को व्हाटसएप के जरिए गोपनीय सूचनाएं देता था। सूचनाएं देने के बाद वह व्हाट्सएप पर मैसेज को डिलीट कर देता था। आरोपी गुप्त सूचनाएं देने के एवज में पत्नी के कानपुर, यूपी स्थित एसबीआई बैंक खाते में पैसे मंगाता था।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी महिला ने देवेंद्र कुमार शर्मा का मोबाइल नंबर फेसबुक से लिया था। इसके बाद उसने करीब आठ महीने पहले देवेंद्र के व्हाट्सएप पर हेलो भेजा था। देवेंद्र कुमार शर्मा ने भी हेलो का जवाब दिया। इसके बाद आरोपी महिला ने देवेंद्र कुमार शर्मा से बात करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Airforce sergeant honey trap woman took number from facebook friendship on whatsapp
honey trap - फोटो : social media

एक हद के बाद महिला ने शुरू किया देवेंद्र को धमकाना
जल्द ही दोनों की दोस्ती हो गई। कुछ दिनों बाद महिला ने देवेंद्र कुमार शर्मा से अश्लील बातें करना शुरू किया। जवाब में देवेंद्र कुमार ने भी महिला से अश्लील बातें करना शुरू कर दिया। बातें जब बहुत ज्यादा अश्लील हो गईं तो महिला ने देवेंद्र को धमकाना शुरू कर दिया और उसे धमकी दी कि अगर वह एयरफोर्स की गुप्त सूचनाएं नहीं देगा तो वह उसकी उससे की गई बातों को सार्वजनिक कर देगी। उसके ऑफिस में सबको बता देगी। 

आरोपी महिला ने फेसबुक से देवेंद्र कुमार शर्मा के परिवार की फोटो ले ली थी। इससे उसे लग गया था कि उसकी सोशल लाइफ खत्म हो जाएगी। महिला की धमकी से देवेंद्र कुमार शर्मा घबरा गया। डर गया था। उसने आरोपी महिला के कहेनुसार गोपनीय सूचनाएं देना शुरू कर दिया था। वह एयरफोर्स की तैनाती, लड़ाकू विमान और सुब्रतो पार्क स्थित कार्यालय से गोपनीय सूचनाएं चुराकर महिला को देने लग गया था। आरोपी जब सूचनाएं देने में देरी करता था तो महिला उसे धमका देती थी। पुलिस ये पता कर रही है कि महिला भारत से बात कर रही थी या फिर पाकिस्तान से बातें कर रही थी।

Airforce sergeant honey trap woman took number from facebook friendship on whatsapp
फाइल फोटो

आठ महीने में देवेंद्र कुमार शर्मा को मिले थे करीब डेढ़ लाख रुपये-
देवेंद्र कुमार शर्मा को गोपनीय सूचनाएं देने के आरोप में ज्यादा पैसा नहीं मिलता था। आरोपी को आठ महीने में सिर्फ डेढ़ लाख रुपये मिले थे। ये पैसे किश्तों में उसकी पत्नी के बैंक खातों में आते थे। हर बार उसे कुछ हजार की किश्त भेजी जाती थी।

पत्नी के बैंक खातें में आते थे पैसे-
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार सार्जेंट अपनी पत्नी के कानपुर स्थित बैंक खाते में पैसा मंगाता था। उसकी पत्नी के बैंक खाते में पैसे यूपीआई से ट्रांसफर होते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यूपीआई से जब पैसे ट्रांसफर होते हैं तो बैंक खाता शो नहीं होता है। ऐसे में पुलिस ने पत्नी के खाते में पैसा किन-किन बैंक खातों से आया था उन खातों का पता करने के लिए बैंक को नोटिस भेजा है। पत्नी के बैंक खातों में पैसा कई बैंक खातों से यूपीआई किया गया है। पुलिस इस बात का रिकार्ड खंगाल रही है कि आरोपी की पत्नी के बैंक खाते में कितने पैसे आए हैं। बैंक के लेन-देन को वेरिफाई किया जा रहा है।

विज्ञापन
Airforce sergeant honey trap woman took number from facebook friendship on whatsapp
ये जानकारी लेने की कोशिश की गई
अपराध शाखा के सूत्रों के अनुसार देवेंद्र कुमार शर्मा से कितने रडार हैं और कहां-कहां तैनात हैं,आदि जानकारी लेने की कोशिश की गई। सार्जेंट से एयरफोर्स के सीनियर अधिकारियों के नाम व पते पूछे गए। लड़ाकू विमान कहां-कहां तैनात हैं आदि जानकारी लेने की कोशिश की गई। आरोपी की महिला से फोन पर बात होती थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed