{"_id":"627c79e92bfb1f03df7ded23","slug":"delhi-jahangirpuri-violence-there-was-a-conspiracy-to-riot-outside-jahangirpuri-in-north-delhi-too","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जहांगीरपुरी बवाल: शोभायात्रा में हुई हिंसा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, उत्तरी दिल्ली में दंगे को लेकर सामने आए सच से अफसर हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहांगीरपुरी बवाल: शोभायात्रा में हुई हिंसा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, उत्तरी दिल्ली में दंगे को लेकर सामने आए सच से अफसर हैरान
Thu, 12 May 2022 08:37 AM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 May 2022 08:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पिछले महीने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जहांगीरपुरी दंगों की साजिश रचने के आरोपी जहांगीरपुरी से बाहर भी दिल्ली में दंगा करवाना चाहते थे। इसके लिए उत्तरी दिल्ली में एक जगह पर भारी संख्या में लोग एकत्रित कर लिए गए थे मगर पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी आगे कुछ नहीं कर पाए। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जहांगीरपुरी हिंसा के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभी तक तीन नाबालिग समेत 37 लोग पकड़े जा चुके हैं। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंसार के साथ जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी तबरेज आलम की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं थीं। वह कांग्रेस पार्टी का नेता था और कांग्रेस के बैनर पर दिल्ली नगर निगम के चुनाव लड़ना चाहता था। वह अंसार के साथ जहांगीरपुरी के लिए भोले भाले लोगों को भड़काता रहता था।
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
वह जहांगीरपुरी में अंसार के साथ ही रहता था। अंसार इलाके के लोगों को धमकाकर उनसे उगाही करता था। वह लोगों को उनके अवैध निर्माण व अवैध गतिविधियों को बंद कराने के नाम पर धमकाता था। अंसार व तबरेज आलम दोनों ही स्थानीय नेता थे।
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंसार व तबरेज ने इलाके के करीब दस लोगों के साथ जहांगीरपुरी हिंसा की साजिश रची थी। ये लोग चाहते थे कि सी-ब्लाक, जहांगीरपुरी होकर शोभा यात्रा न निकले। इसके लिए इन्होंने पूरी तैयारी कर ली थी। साथ ही जहांगीरपुरी से बाहर भी हिंसा करने की साजिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
एक आरोपी के पिता की दंगों के समय उत्तरी दिल्ली में सदर बाजार के पास मौत हो गई थी। पिता की मौत का बहाना कर करीब 500 लोगों को एकत्रित कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया था।
विज्ञापन
जहांगीरपुरी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जहांगीरीपुरी हिंसा के एक आरोपी अब्दुल(25) को गिरफ्तार किया गया है। अब्दुल को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई है और आरोपी अपने घर से फरार था। आरोपी अब्दुल ने जहांगीरपुरी दंगों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। बताया जा रहा है कि जहांगीरपुरी हिंसा में अब ज्यादातर आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।