सब्सक्राइब करें

मोहाली अटैक: 'आप' को नाकाम बता कांग्रेस ने अमित शाह से लगाई ये गुहार, कहा- 'मान' सरकार पंजाब के लिए हानिकारक

एएनआई, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 10 May 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
Mohali Attack congress leader Jaiveer Shergill urges Amit Shah to engage central probe agencies says AAP govt incapable
मोहाली में ग्रेनेड अटैक - फोटो : ANI

मोहाली में इंटेलिजेंस के दफ्तर पर रॉकेट लांचर से हुए हमले को लेकर कांग्रेस ने आप(आम आदमी पार्टी) पर निशाना साधते हुए पंजाब सरकार को नाकाम करार दिया है। कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि विस्फोट की जांच केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंपी जाए। शेरगिल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे स्थिति को संभालने में अक्षम हैं। मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों को शामिल करने का आग्रह करता हूं। आप सरकार इसे संभालने में सक्षम नहीं है और न ही उसकी मंशा सही है। जयवीर शेरगिल ने कहा कि यह सरकार पंजाब की शांति और सुरक्षा के लिए हानिकारक साबित हो रही है। 

 

Trending Videos
Mohali Attack congress leader Jaiveer Shergill urges Amit Shah to engage central probe agencies says AAP govt incapable
मोहाली में हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

मोहाली में सोमवार शाम को पंजाब इंटेलिजेंस के दफ्तर पर रॉकेट लांचर से हमला किया गया था। यह ऑफिस सेक्टर-78 में है। यह एरिया काफी पॉश माना जाता है। ऐसे में अगर यह हमला दिन के समय होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। इस इमारत में पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तर हैं। साथ ही राज्यभर से लोग अपनी शिकायतों को लेकर आते रहते हैं। इसके पास में ही एक निजी अस्पताल व शैक्षणिक संस्थान भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohali Attack congress leader Jaiveer Shergill urges Amit Shah to engage central probe agencies says AAP govt incapable
मोहाली में ग्रेनेड अटैक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

पंजाब पुलिस के खुफिया दफ्तर पर जिस जगह हमला हुआ है उससे दो किलोमीटर की दूरी पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल का कैंपस व मुख्यालय भी है। इसके अलावा भारतीय सेना को नौ साल में डेढ़ सौ से ज्यादा जवाब देने वाला महाराजा रणजीत सिंह संस्थान ही इस इमारत से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है जहां पर कैडेट रहते हैं। यहां पर सुबह ही कैडेट्स की ट्रेनिंग शुरू हो जाती है । 

Mohali Attack congress leader Jaiveer Shergill urges Amit Shah to engage central probe agencies says AAP govt incapable
मोहाली में ग्रेनेड अटैक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच कई एंगलों पर कर रहे हैं। क्या इस हमले का उद्देश्य मात्र दहशत फैलाना था या फिर नुकसान करना था। मोहाली के सेक्टर-78 में इस इमारत के पास ही वरिष्ठ अधिकारियों और न्यायधीशों के निवास स्थान हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
Mohali Attack congress leader Jaiveer Shergill urges Amit Shah to engage central probe agencies says AAP govt incapable
मोहाली में पंजाब खुफिया विभाग के दफ्तर पर हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। इतना ही नहीं इस वजह से इलाके के लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। पुलिस वाले भी पहलु पर काम रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इस वारदात के पीछे जो भी लोग होंगे, जल्दी ही वे पकड़े जा सकते हैं। रॉकेट लांचर से हमले की सूचना के बाद मोहाली ही नहीं बल्कि ट्राइसिटी के अधिकारी हरकत में आ गए। एसएसपी चंडीगढ़ कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी मोहाली विवकेशील सोनी ने मौके पर पहुंचकर सारे तथ्यों की पड़ताल की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed