देश की राजधानी दिल्ली के हौजखास के पंचशील पार्क में एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा (39) की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। अनीसिया की दोस्त ने एएनआई से कहा कि मुझे उससे एक संदेश मिला था जहां उसने खुद को मारने की बात की थी कि उसके पति ने उसे इस हालत में पहुंचाया है। वह एक बहुत मजबूत लड़की थी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि उसने ऐसा कदम उठाया।
एयर होस्टेस मौत मामलाः अनीसिया ने मौत से पहले अपनी सहेली को भेजा था मैसेज, बताई थी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि एयर होस्टेस की ढ़ाई साल पहले पहले शादी हुई थी। पति मयंक पेशे से बैंक इंवेस्टर है। पति-पत्नी दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। पुलिस अधिकारी शुरूआती जांच के बाद इसे खुदकुशी बता रहे हैं। एयर होस्टेस ने खुदकुशी करने से पहले अपनी पति व परिजनों को मैसेज किए थे।
ढाई साल पहले हुई थी शादी
एयर होस्टेस के पिता राजेंद्र सिंघवी आर्मी से रिटायर मेजर जनरल हैं। मामले की एसडीएम जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अनीसिया बत्रा (39) लुफ्थांसा एयरलाइंस में बतौर एयर होस्टेस काम करती थीं। उनकी ढाई वर्ष पहले गुरुग्राम निवासी मयंक सिंघवी से शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि दंपती शराब के आदी थे। इसके चलते आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था।
बिल्डिंग के गार्ड शिव बहादुर ने बताया कि घटना वाले दिन शाम को बारिश हो रही थी। इसी दौरान अनीसिया दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई थी। वह तुरंत उसके पास पहुंचा। पति मयंक भी मौके पर आ गए थे। सभी ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोप है कि मयंक की यह दूसरी शादी थी लेकिन उसने यह बात अनीसिया व उसके परिजनों से छिपाई थी। एक महीने पहले ही अनीसिया को यह बात पता चली थी जिससे वह परेशान रहती थी। वह अनीसिया के साथ मारपीट करता था। पड़ोसी अमरपाल कोहली ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन भी दो बजे झगड़ा हुआ था। हौजखास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।