फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज्यसभा के बाहर कुर्ता फाड़ने से, अनुच्छेद 370 के खात्मे तक, ऐसे बीता संसद का पूरा दिन

Mon, 05 Aug 2019 07:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 05 Aug 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
article 370 revoke to tearing of constitution and kurta outside rajya sabha full day in pictures
rajya sabha - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने को लेकर तमाम विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने सरकार का विरोध किया, लेकिन सरकार सफल रही। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 के सभी खंड लागू नहीं होने की बात करते हुए संकल्प पेश किया। अब अनुच्छेद 370 और 35ए हट जाने के साथ ही, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश होंगे।



370 और 35ए, दोनों को हटा तो लिया गया, लेकिन इस दौरान सदन में हो रहा विरोध और विपक्षियों का हंगामा भी कम नहीं रहा। आगे पढ़िए सरकार के इतने बड़े फैसले के विरोध में किसने फाड़ा कुर्ता और किसने दिए बयान-

article 370 revoke to tearing of constitution and kurta outside rajya sabha full day in pictures
- फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करने का एलान सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में किया। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में लिया गया था। लअनुच्छेद 370 के खत्म होने के साथ अनुच्छेद 35-ए भी खत्म हो गया है जिससे राज्य के 'स्थायी निवासी' की पहचान होती थी।

article 370 revoke to tearing of constitution and kurta outside rajya sabha full day in pictures
- फोटो : पीटीआई

एलान होते ही विरोध जताते हुए पीडीपी के दो सासंदों में से एक मीर फयाज ने अपना कुर्ता फाड़ लिया। इसके अलावा दोनों सासंदों ने भारत के संविधान को भी फाड़ने की भी कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
article 370 revoke to tearing of constitution and kurta outside rajya sabha full day in pictures
- फोटो : पीटीआई
पीडीपी सासंद की इस हरकत से नाराज होकर राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने मीर फयाज और नजीर अहमद को सदन से जाने के लिए कहा। 
विज्ञापन
article 370 revoke to tearing of constitution and kurta outside rajya sabha full day in pictures
ghulam nabi azad - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने पीडीपी सांसदो के संविधान फाड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हम संविधान के साथ खड़े हैं। हम हिंदुस्तान के संविधान की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा देंगे लेकिन आज भाजपा ने संविधान की हत्या कर दी।'  आजाद ने कहा कि कश्मीर में युद्ध जैसा माहौल बनाया गया है और राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को नजरबंद कर दिया गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed