सब्सक्राइब करें

सच हुआ केजरीवाल का डर: पांच जुलाई को ही कहा था-अगस्त में गिरफ्तार होंगे मनीष

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 19 Aug 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal had expressed apprehension of CBI action on Manish Sisodia July 5 during assembly session
अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया - फोटो : फाइल फोटो

सीबीआई की टीम दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास सहित आबकारी नीति मामले में दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर कार्रवाई कर रही है। मनीष सिसोदिया पर सीबीआई की कार्रवाई की आशंका अरविंद केजरीवाल ने पांच जुलाई विधानसभा सत्र के दौरान जाहिर की थी। पांच जुलाई को दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला था। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की फिल्म दीवार के चर्चित डायलॉग का जिक्र कर भाजपा पर तंज कसा था।

Trending Videos
Arvind Kejriwal had expressed apprehension of CBI action on Manish Sisodia July 5 during assembly session
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये लोग धमकी दे रहे हैं कि अगस्त अंत तक मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार करेंगे। मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के 18 लाख बच्चों का भविष्य बनाया है। आपके 19 राज्य के स्कूल एक तरफ और दिल्ली के स्कूल एक तरफ। कहा कि ईडी ने पिछले हफ्ते हमारे एक कार्यकर्ता से दस घंटे तक पूछताछ की थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
Arvind Kejriwal had expressed apprehension of CBI action on Manish Sisodia July 5 during assembly session
मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल

इसके बाद दीवार फिल्म का जिक्र करते और भाजपा पर तंज सकते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के ईडी है, आयकर विभाग है, सीबाआई है, दिल्ली पुलिस है लेकिन दिल्ली के पास उनका बेटा केजरीवाल है। इस बात को दिल्ली की जनता अच्छी तरह जानती है।


 
Arvind Kejriwal had expressed apprehension of CBI action on Manish Sisodia July 5 during assembly session
सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर शहर में एमसीडी चुनाव नहीं कराने के लिए बल प्रयोग करने और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। कहा कि आम आदमी पार्टी समय पर चुनाव कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।


 
विज्ञापन
Arvind Kejriwal had expressed apprehension of CBI action on Manish Sisodia July 5 during assembly session
अरविंद केजरीवाल(फाइल) - फोटो : PTI

मानसून सत्र के दूसरे दिन दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए केजरीवाल ने दावा किया था कि ऐसी बातचीत चल रही है कि दिल्ली को पूर्ण केंद्र शासित प्रदेश में बदला जा सकता है और फिर चुनाव नहीं होंगे। कहा कि एमसीडी के एकीकरण के डेढ़ महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन उन्होंने परिसीमन आयोग का गठन नहीं किया है। वे(भाजपा) नहीं चाहते कि चुनाव हो। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed