{"_id":"6232d7f2a1a783295767c70b","slug":"avyaan-tomar-know-all-about-him-first-became-junior-kejriwal-then-junior-bhagwant-mann","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटा केजरीवाल: जानिए कौन है ये प्यारा बच्चा, जिसका अब निकल आया मुख्यमंत्री मान से 'कनेक्शन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा केजरीवाल: जानिए कौन है ये प्यारा बच्चा, जिसका अब निकल आया मुख्यमंत्री मान से 'कनेक्शन'
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आव्यान तोमर
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के बाद जब पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम आए तो दोनों के जश्न के दौरान आम आदमी पार्टी के दिल्ली कार्यालय में एक बात समान रही। वह था एक छोटा और बहुत ही प्यारा बच्चा जो सबके आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस क्यूट बच्चे का नाम है आव्यान तोमर, जो 2020 दिल्ली चुनाव और 2022 पंजाब चुनाव परिणाम के दिन आप के दिल्ली कार्यालय में पहुंचा था। 2020 में वह जूनियर केजरीवाल के रूप में आया था तो 2022 में वह भगवंत मान बनकर पार्टी कार्यालय पहुंचा। आव्यान के पहुंचने के बाद हर ओर उसकी ही चर्चा रही। आइए हम आपको बताते हैं कि कौन है यह बच्चा जिसका केजरीवाल के बाद अब भगवंत मान से भी कनेक्शन सामने आया है और देखिए आव्यान की प्यारी तस्वीरें जो आपका मन मोह लेंगी।
Trending Videos
2 of 5
avyaan tomar
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना के दिन जितनी चर्चा मुख्यमंत्री केजरीवाल की हुई उससे ज्यादा लोगों की जुबान पर 'छोटे केजरीवाल' की चर्चा रही। जूनियर केजरीवाल बन कर आए आव्यान तोमर ने लोगों का दिल जीत लिया। दिनभर केजरीवाल के रूप में आव्यान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। 16 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए केजरीवाल ने आव्यान को विशेष निमंत्रण दिया था। आव्यान और उनका पूरा परिवार केजरीवाल के शपथ ग्रहण में भी पहुंचा था। यहां भी राघव चड्ढा से लेकर संजय सिंह समेत तमाम नेताओं ने आव्यान को गोद में लेकर खिलाया और उनके साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
avyaan tomar
- फोटो : सोशल मीडिया
2020 में मतगणना के दिन आव्यान केजरीवाल की तरह ही मरून स्वेटर, मफलर, पार्टी की टोपी और चश्मा पहन कर आए थे, जो केजरीवाल का बिल्कुल छोटा रूप लग रहा था। वहीं साल 2022 में 10 मार्च को जब पंजाब में आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ही थी तो आव्यान छोटा भगवंत मान बनकर पहुंचे थे। उन्होंने मान की तरह पीली पगड़ी पहनी थी।
4 of 5
avyaan tomar
- फोटो : एएनआई
आव्यान अपने मां-बाप के साथ पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में रहते हैं। उनके पिता राहुल तोमर आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं और इससे पहले 2015 की मतगणना में आव्यान की बड़ी बहन को भी जूनियर केजरीवाल बना कर लाए थे। उस दौरान उन्होंने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 2020 के चुनाव के दौरान तो आव्यान मात्र एक साल के थे।
विज्ञापन
5 of 5
सीएम केजरीवाल की मां के पैर छूते आव्यान
- फोटो : पीटीआई
भगवंत मान के ड्रेस में पहुंचे आव्यान ने इस बार भी केजरीवाल की तरह छोटी मूंछें लगा रखी थीं और लाल स्वेटर व मफलर पहन रखा था। वह इस गेटअप में बेहद क्यूट लग रहे थे। 2020 में शपथ ग्रहण वाले दिन 'जूनियर केजरीवाल' यानी आव्यान रामलीला मैदान में अपने परिवार के साथ केजरीवाल बनकर पहुंचे थे। उन्होंने वहां पहुंचते ही मुख्यमंत्री केजरीवाल की मां के पैर छुए। आव्यान के साथ उनकी मां भी नजर आईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।