फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 करोड़, 6 प्रॉपर्टी और 6 मर्डर, ऐसे खुला BSP नेता समेत पूरे परिवार की हत्या का राज

Wed, 24 May 2017 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 May 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
BSP leader Munawwar Hasan Rana family murder, 6 properties led to 6 death
munawwar hasan

बीएसपी नेता चौधरी मुनव्वर हसन और उनके परिवार की मर्डर मिस्ट्री दिल्ली पुलिस ने सुलझा ली है। मुख्य आरोपी बंटी ने एक सोची समझी साजिश के तहत मुनव्वर हसन समेत उसके परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी और लाश को जमीन में गाड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, बीएसपी नेता की 2 करोड़ की कुल 6 प्रॉपर्टी के लिए 6 हत्याओं को अंजाम दिया गया।

BSP leader Munawwar Hasan Rana family murder, 6 properties led to 6 death
munawwar hasan

शाहिद उर्फ बंटी से जब पुलिस ने इस हत्याकांड की हर कड़ी के बारे में पूछताछ की, तो पता चला किस तरह से बीएसपी नेता मुनव्वर के पूरे परिवार का खात्मा किया गया। जिसके बाद बारी थी उन लाशों को ढूंढने के जिनकी हत्या की गई थी। जिनमें मुनव्वर की पत्नी और चार बच्चे शामिल थे। जिनमें मुनव्वर की दो बेटी थी और दो बेटे थे। आरोपी ने फिल्म दृश्यम देखकर मर्डर और लाशों को दफनाने का पूरा प्लॉट बनाया था।

BSP leader Munawwar Hasan Rana family murder, 6 properties led to 6 death
munawwar hasan

इस हत्याकांड के तार दिल्ली से लेकर मेरठ तक जुड़े हैं। बंटी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने मुनव्वर की पत्नी और उसकी दो बेटियों के शव को मेरठ में दफनाया है। जिसके बाद पुलिस मेरठ पहुंची। जहां से उसने तीनों को लाश बरामद कर ली। इन तीनों को मेरठ में जमीन में दफना दिया गया था। मुनव्वर की पत्नी और उनकी दोनों बेटियों और बेटों की हत्या 20-21 अप्रैल को की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSP leader Munawwar Hasan Rana family murder, 6 properties led to 6 death
munawwar hasan

इसके बाद जब मुनव्वर के बेटों ने बंटी से अपनी मां के बारे में पूछा तो बंटी ने उन्हें अपने ऑफिस बुला लिया। जिसके बाद दोनों को बंधक बना लिया गया। और उनकी भी हत्या कर दी गई। और शव को ऑफिस में ही गाड़ दिया गया। बंटी ने 21 अप्रैल को मुनव्वर की पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या कर उनके शव को मेरठ में दफनाया था। उसके अगले दिन यानि 22 अप्रैल को दोनों बेटों की हत्य कर उनके शव को दिल्ली में बुराड़ी के एक दुकान के नीचे दफना दिया।

विज्ञापन
BSP leader Munawwar Hasan Rana family murder, 6 properties led to 6 death
munawwar hasan

पुलिस के मुताबिक, 20 लाख रुपये को लेकर बंटी का मुनव्वर हसन से पुराना विवाद चल रहा था, लेकिन मुनव्वर हसन के राजनीतिक संपर्कों की वजह से वो उसके खिलाफ नहीं जा पा रहा था. बाद में 19 जनवरी को मुनव्वर हसन एक महिला से रेप के आरोप में तिहाड़ जेल में चला गया और तब शाहिद उर्फ बंटी ने साजिश रचकर पूरे हसन परिवार को खत्म कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed