फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने आवास में जिलाधिकारी आठ घंटे रहे ‘नजरबंद’, छापे के बाद बोले-'नहीं मिली कोई अघोषित संपत्ति'

Thu, 11 Jul 2019 10:51 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 11 Jul 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr District Magistrate Abhay Singh eight hours Detained In his residence
बुलंदशहर डीएम के घर पर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर जिलाधिकारी अभय सिंह को सीबीआई टीम ने उनके आवास में करीब आठ घंटे तक नजरबंद करके रखा। सुबह सात बजे आई टीम दोपहर तीन बजे के बाद डीएम आवास से रवाना हुई। इस दौरान आवास में किसी के भी आने व जाने पर रोक लगा दी गई थी। एक ओर सुबह जिलाधिकारी अभय सिंह का काफिला आवास से कार्यालय या फिर क्षेत्र में जांच पड़ताल व छापे के लिए निकलता था। वहीं, बुधवार को ऐसा नहीं हुआ। सीबीआई की टीम सुबह करीब सात बजे जिलाधिकारी आवास के अंदर दाखिल हुई। 

 
Bulandshahr District Magistrate Abhay Singh eight hours Detained In his residence
बुलंदशहर डीएम के घर पर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान टीम ने आवास के सभी द्वार बंद करा दिए। इसके बाद टीम ने अंदर डीएम व परिवार से पूछताछ करनी शुरू की। बताया गया कि टीम को जब घर के अंदर से सुबह करीब साढ़े दस बजे नोट बरामद हुए तो उनकी काउंटिंग के लिए तत्काल टीम के एक-दो सदस्यों को भेजकर नोट गिनने की मशीन मंगाई गई। सूत्रों ने बताया कि मशीन डीएम रोड स्थित एक बैंक से मंगाई गई थी। 
Bulandshahr District Magistrate Abhay Singh eight hours Detained In his residence
बुलंदशहर डीएम के घर पर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद फिर से डीएम आवास के द्वार बंद कर दिए गए। दोपहर करीब ढाई बजे डीएम आवास के बाहर अधिकारी एकत्रित होना शुरू हुए थे। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक मिश्र व सीओ सिटी डीएम आवास में दाखिल हुए। उनके पहुंचने के करीब आधा घंटे के भीतर ही टीम डीएम आवास के पिछले गेट से कार में सवार होकर रवाना हुई। करीब आठ घंटे तक डीएम को सीबीआई टीम ने आवास में नजरबंद कर रखा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr District Magistrate Abhay Singh eight hours Detained In his residence
बुलंदशहर डीएम के घर पर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
डीएम व अन्य अधिकारियों ने टीम को किया रवाना
दोपहर करीब तीन बजे टीम को आवास के अंदर से बाहर रवाना करने के लिए डीएम अभय सिंह समेत अन्य अधिकारी आए थे। टीम के जाने के बाद एक बार फिर सभी अधिकारी डीएम आवास में चले गए थे।
 
विज्ञापन
Bulandshahr District Magistrate Abhay Singh eight hours Detained In his residence
बुलंदशहर जिलाधिकारी अभय सिंह - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने जारी किया बयान, बोले- नहीं मिली है कोई अघोषित संपत्ति
सीबीआई टीम के जाने के करीब चार घंटे बाद जिलाधिकारी ने अपना बयान जारी किया है। उसमें उन्होंने सीबीआई टीम के आने की जानकारी देते हुए कहा है कि टीम फतेहपुर में हुए खनन पट्टों की जांच के लिए आई थी। बरामद हुई संपत्ति का पूर्ण विवरण टीम को उपलब्ध करा दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed