फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीएम आवास पर छापा: सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं, दौड़ती रहीं अधिकारियों की गाड़ियां

Thu, 11 Jul 2019 10:31 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 11 Jul 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Discussions on social media about CBI raid on Bulandshahr Dm
बुलंदशहर डीएम के घर पर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर डीएम आवास पर सीबीआई के छापे की सूचना जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ ही देर में फैल गई। उसके बाद डीएम आवास के बाहर सूरज की किरणों के साथ साथ लोगों का जमावड़ा भी लगना शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर इस दौरान तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। 
Discussions on social media about CBI raid on Bulandshahr Dm
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सोशल मीडिया में व्हाट्स एप, फेसबुक और ट्वीटर पर दिनभर डीएम के आवास पर सीबीआई का छापा ट्रेंड करता रहा। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में भी सन्नाटा पसरा नजर आया। परिसर में सुबह से ही लोग एक दूसरे से छापे को लेकर चर्चा करते रहे। अधिकारी भी गुपचुप रूप से एक दूसरे से छापे के  विभिन्न कारणों का कयास लगाते हुए नजर आए। इसके अलावा डीएम आवास के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे तक काफी संख्या में लोग एकत्रित रहे। 
Discussions on social media about CBI raid on Bulandshahr Dm
सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था रही धूमिल
डीएम आवास के बाहर इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से धूमिल नजर आई। दोपहर बाद पुलिस के जवान आवास के बाहर नजर आए। साथ ही टीम के रवाना होने के कुछ देर बाद ही पुलिस टीम भी मौके से चली गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Discussions on social media about CBI raid on Bulandshahr Dm
जांच के बाद जाती हुई सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
दौड़ती रहीं अधिकारियों की गाड़ियां
डीएम आवास में किसी के भी एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों की गाड़ियां आवास के बाहर चक्कर लगाती नजर आईं। लेकिन, दोपहर ढाई बजे तक किसी भी अधिकारी की गाड़ी के ब्रेक डीएम आवास पर नहीं लगे। हालांकि, सुबह छापे के  दौरान कुछ अधिकारी पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
Discussions on social media about CBI raid on Bulandshahr Dm
नोट गिनने की मशीन ले जाते हुए सीबीआई का सदस्य - फोटो : अमर उजाला
डीएम आवास पर सीबीआई छापा, 47 लाख बरामद
बता दें कि बुलंदशहर जिलाधिकारी आवास पर बुधवार सुबह सीबीआई टीम ने छापा मारा। करीब आठ घंटे तक टीम जिलाधिकारी आवास पर दस्तावेजों को खंगालती रही। सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई बीते दिनों डीएम अभय सिंह की फतेहपुर जिले में पोस्टिंग के दौरान खनन में बरती गई अनियमितता को लेकर की गई। दोपहर करीब तीन बजे टीम लाखों की नकदी व अन्य दस्तावेज लेकर रवाना हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed