फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंगलूरू से बरामद मैनेजर कोमल ने बताया पति का असली सच, पिता बोले-नहीं भेजेंगे ससुराल

Wed, 10 Jul 2019 12:44 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Jul 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Manager Komal Revealing about her husband Delhi News Today
परिवार के साथ कोमल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से लापता हुई कोमल को बंगलूरू से बरामद कर पुलिस मंगलवार शाम करीब सात बजे इंदिरापुरम थाने लेकर पहुंची। परिजनों से मिलते ही बेटी गले लगकर रो पड़ी। कोमल ने परेशान होकर पति को जेल भिजवाने की योजना बनाकर खुद कोयंबटूर के एक आश्रम में जाकर रहने का फैसला कर लिया था। पिता का कहना है कि वह अब अपनी बेटी को ससुराल वापस नहीं भेजेंगे। 

 
Manager Komal Revealing about her husband Delhi News Today
कोमल - फोटो : अमर उजाला
कोमल के पिता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव अनिल तालान ने बताया कि पहले ही दिन से सुसरालियों ने बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। आरोप है कि लगातार वह दहेज की मांग करते रहे। उन्होंने मांग पूरी भी की ताकि बेटी का उत्पीड़न न हो। कोमल ने ससुराल वालों से कई बार मारपीट उत्पीड़न का विरोध किया। बेटी का फिर भी उत्पीड़न जारी रहा। कोमल का कहना है अभिषेक कुछ नहीं करता और उससे रुपये मांगता है। वह इन हालातों से निकलकर दूर रहना चाहती थी। अनिल तालान ने बताया कि वह अब अपनी बेटी को ससुराल नहीं भेजेंगे। 
Manager Komal Revealing about her husband Delhi News Today
कोमल - फोटो : अमर उजाला
खाते से पहले ही निकाल लिए थे रुपये
पुलिस जांच में सामने आया है कि कोमल ने जाने से पहले ही खाते से रुपये निकाल लिए थे। पुलिस को कोमल के पास से एक आधार कार्ड मिला है। जिसमें फोटो कोमल की है और नाम कामाक्षी लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि कोमल ने आधार कार्ड में नाम भी बदलवा दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manager Komal Revealing about her husband Delhi News Today
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेटी को पाकर खिले परिवार के चेहरे 
शाम करीब सात बजे इंदिरापुरम पुलिस की टीम कोमल को लेकर इंदिरापुरम थाने पर पहुंची। बेटी के आने की जानकारी पर पहले से ही मां-पिता समेत पूरे परिवार, रिश्तेदार और भाकियू के पदाधिकारी थाने पर मौजूद थे। बेटी थाने पहुंचकर मां और पिता से लगकर रो पड़ी। उसने वापस ससुराल नहीं जाने की बात कही। बेटी को पाकर सभी के चेहरे खिल गए। 
विज्ञापन
Manager Komal Revealing about her husband Delhi News Today
मौके पर जमा परिजन और अन्य - फोटो : अमर उजाला
महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थाना इंदिरापुरम में पीड़ित परिजनों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला दरोगा को भेजकर बयान लिए जाएंगे। इसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभिषेक अभी हिरासत में है, उससे पूछताछ जारी है। - सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी गाजियाबाद
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed