फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनेजर कोमल नहर में नहीं कूदी, पुलिस का दावा जिंदा है वो, मोबाइल लोकेशन से मिले अहम सुराग

Tue, 09 Jul 2019 09:09 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Jul 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Police raid in Rajasthan and Uttarakhand for search of komal
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से पांच जुलाई को लापता हुई भाकियू नेता की बेटी कोमल की तलाश में जिले की पुलिस ने राजस्थान और उत्तराखंड  के कई जिलों में दबिश दी है। पुलिस का दावा है कि कोमल को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। कोमल का मोबाइल पुलिस के हाथ नहीं लगा है। मोबाइल की लोकेशन लगातार बदल रही है। पुलिस की दो टीम सीडीआर और सर्विलांस की मदद से अहम सुराग होने का दावा कर तलाश कर रही है। पुलिस दावा ने दावा किया है कि कोमल हिंडन नहर में नहीं कूदी है। पांच जुलाई से लापता दिल्ली के पांडव नगर निवासी कोमल का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभी तक उसका मोबाइल बरामद नहीं हो सका है। हिंडन बैराज पर खड़ी कार में भी कोमल का मोबाइल नहीं मिला है। 
Police raid in Rajasthan and Uttarakhand for search of komal
कोमल - फोटो : अमर उजाला
जबकि पांच जुलाई की शाम को 6:45 बजे मोबाइल की आखिरी लोकेशन अर्थला में आई थी। इसके बाद से मोबाइल बंद है। पुलिस का मानना है कि कोमल नहर में नहीं कूदी है। पुलिस को सर्विलांस और सीडीआर के माध्यम से अहम सुराग लगे हैं। पुलिस की दो टीमें लगातार काम कर रही हैं। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया जांच में सामने आया है कि कोमल का मोबाइल कार में नहीं मिला है और न ही कोमल के पास है। इससे साफ है कि कोमल हिंडन नहर में नहीं कूदी। कोमल के पति से भी पूछताछ जारी है। कोमल की तलाश में दोनों टीमें लगातार काम कर रही हैं। उधर कोमल के पिता अनिल तालान का कहना है उनकी एसएसपी से बात हुई है। जल्द ही सकारात्मक सूचना मिलेगी।

कार नहर तक आने की जांच

Police raid in Rajasthan and Uttarakhand for search of komal
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
- उत्तराखंड और राजस्थान में छापेमारी
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि कोमल को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। बताया कि दो टीमें राजस्थान के कई जिलों में छापामारी कर रही हैं। जबकि दो टीम उत्तराखंड के जिलों में कोमल को तलाश कर रही है। जल्द ही कोमल को खोज लिया जाएगा। लगातार मोबाइल की लोकेशन बदल रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police raid in Rajasthan and Uttarakhand for search of komal
हिंडन में कोमल की करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि  जिस स्थान पर कोमल की कार खड़ी मिली थी, वहां से आखिरी लोकेशन की दूरी करीब एक किमी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि नहर किनारे कार कोमल खुद खड़ी कर गई या किसी अन्य व्यक्ति ने खड़ी की। अर्थला के पास बने ढाबों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही हिंडन नहर के आसपास लगी रेहड़ी वालों से भी पुलिस सुराग लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन
Police raid in Rajasthan and Uttarakhand for search of komal
हिंडन बैराज पर जमा परिजन और अन्य - फोटो : अमर उजाला
यह है मामला
ग्रेटर नोएडा के परी चौक निवासी अनिल तालान परिवार के साथ रहते हैं। वह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव हैं। उन्होंने अपनी बेटी कोमल (29) की शादी दिल्ली के पांडव नगर निवासी दिल्ली पुलिस के एएसआई के बेटे से अप्रैल 2018 में की थी। कोमल दिल्ली के बाराखंभा रोड पर एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में ट्रेनिंग मैनेजर हैं। शुक्रवार को कोमल ऑफिस नहीं पहुंची तो परिजनों ने बाराखंभा रोड थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed