सब्सक्राइब करें

छावनी में तब्दील रही नई दिल्ली: मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड, भाजपा नेताओं के आवासों की बढ़ाई गई सुरक्षा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 19 Aug 2022 07:52 PM IST
विज्ञापन
cbi raid at manish sisodia house increased security of bjp leaders residences
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई का छापा, विरोध में सड़क पर उतरे समर्थक - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार सुबह सीबीआई की दबिश शुरू होते ही लुटियन की दिल्ली छावनी में तब्दील रही। दिल्ली पुलिस को आशंका थी कि आप कार्यकर्ता व समर्थक नई दिल्ली में आकर भाजपा नेताओं व कार्यालय पर हंगामा कर सकते हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सभी केन्द्रीय मंत्रियों, डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय व पंडित पंत मार्ग स्थित दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ी दी थी। नई दिल्ली शुक्रवार को पूरे दिन छावनी में तब्दील रही। 

Trending Videos
cbi raid at manish sisodia house increased security of bjp leaders residences
आप समर्थकों को पुलिस बस में जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई रेड के चलते दिल्ली पुलिस को लग रहा था कि आप कार्यकर्ता व समर्थक नई दिल्ली में हंगाम व विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे देखते हुए नई दिल्ली जिले के सीनियर पुलिस अधिकारियों के ओर से शुक्रवार सुबह ही सभी थानाध्यक्षों को वायरलैस पर नई दिल्ली की सुरक्षा बढ़ाने का मैसेज दे दिया गया था। सभी थानाध्यक्षों को थानों में रहने के लिए कहा गया। नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी केन्द्रीय मंत्रियों व भाजपा नेताओं के आवासों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई। उनके आवास के चारों तरफ बेरीकेड़ लगाकर सुनहरी लेन व अन्य मार्गों को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
cbi raid at manish sisodia house increased security of bjp leaders residences
आप समर्थकों को ले जाती महिला पुलिस - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री आवास की चारों से सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। यहां पर कई मार्गों को बंद कर दिया गया था। सड़कों पर जगह-जगह बेरीकेड लगा दिए थे, ताकि किसी भी स्थित से निपटने के लिए मार्गों को बंद किया जा सके। हालांकि कुछ मार्गों को छोड़कर ज्यादातर मार्गों पर वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी जा रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार केन्द्रीय मंत्रियों के आवासों के पास 10 से 15 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सभी बेरीकेड लगाकर घेराबंदी कर दी गई थी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर भी बाहरी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। 

cbi raid at manish sisodia house increased security of bjp leaders residences
आप समर्थक को हिरासत में लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस बल ने समर्थकों को लिया हिरासत में 
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई छापेमारी के विरोध में आप समर्थकों ने प्रदर्शन किया। समर्थकों ने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर छापेमारी का विरोध जताया। प्रदर्शन बढ़ने पर पुलिस ने समर्थकों को हिरासत में ले लिया। वहीं, भीड़ को दौड़ा कर मौके से तितर बितर कर दिया। 

विज्ञापन
cbi raid at manish sisodia house increased security of bjp leaders residences
मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

मथुरा रोड स्थित उपमुख्यमंत्री के आवास पर सीबीआई के पहुंचने के बाद सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। हालांकि, पुलिस ने आवास के बाहर रोड के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर समर्थकों को रोक दिया था। पुलिस अधिकारियों ने समर्थकों को धारा 144 का हवाला देते हुए प्रदर्शन करने से मना किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग के पास पहुंच गए। इस बीच पुलिस ने बल का प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को भगवानदास रोड की ओर दौड़ा दिया। वहीं, प्रदर्शन स्थल से हटने के लिए तैयार नहीं प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed