फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 तस्वीरों में देखें बेटियों का जश्न: इस बार भी लड़कियों का पलड़ा भारी, पढ़ें CBSE रिजल्ट की बड़ी बातें

Fri, 22 Jul 2022 05:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 22 Jul 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
CBSE Class 12th Result Board 12th Term 2 Result Declared
CBSE Class 12th Result - फोटो : शुभम बंसल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना महामारी के कारण टर्म-1 और टर्म-2 के आधार पर लिए गए बारहवीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। टर्म-1 की परीक्षा को 30 फीसदी, और टर्म-2 की परीक्षा को 70 फीसदी वेटेज दी गई है। इस फॉर्मूले से देशभर में 92.71 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। पिछले साल की तुलना में नतीजों में 6.66 फीसदी की गिरावट आई है। करीब 1,34,797 विद्यार्थियों ने 90-95 फीसदी के बीच अंक हासिल किए हैं। जबकि 95 फीसदी से ऊपर अंक लाने वालों की संख्या 33,432 है। देशभर से बिजनेस स्टडी विषय में 4,710 विद्यार्थियों के सौ में से सौ अंक हैं। 

CBSE Class 12th Result Board 12th Term 2 Result Declared
CBSE Class 12th Result - फोटो : शुभम बंसल

दूसरी तरफ बीते सालों की तरह इस बार भी लड़कियां लड़कों पर भारी पड़ी हैं। लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत 3.29 फीसदी अधिक रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 91.25 फीसदी व लड़कियों का 94.54 फीसदी है।

CBSE Class 12th Result Board 12th Term 2 Result Declared
CBSE Class 12th Result - फोटो : शुभम बंसल
इस बार के नतीजों में किसी भी तरह के स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी नहीं रहा है। जबकि बीते साल केंद्रीय विद्यालय व सेंट्रल तिब्बतन स्कूल सौ फीसदी रिजल्ट के साथ अव्वल रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE Class 12th Result Board 12th Term 2 Result Declared
CBSE Class 12th Result - फोटो : शुभम बंसल

देशभर में जवाहर नवोदय विद्यालय पहले स्थान पर रहे हैं। इनका पास प्रतिशत 98.93 फीसदी व सेंट्रल तिब्बतन स्कूल के 97.96 फीसदी रहा है। दिल्ली रीजन के रिजल्ट की बात की जाए तो यहां रिजल्ट 96.29 फीसदी रहा है। बीते साल रिजल्ट में दिल्ली तीसरे स्थान पर थी जो कि इस बार एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
CBSE Class 12th Result Board 12th Term 2 Result Declared
CBSE Class 12th Result - फोटो : शुभम बंसल

देशभर के 15,079 स्कूलों से इस बार 14,35,366 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 13,30,662 विद्यार्थी पास हुए हैं। बीते साल की तरह इस बार भी ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। वहीं चिल्ड्रेन विद स्पेशल(सीडब्लयूएसएन) श्रेणी के 4395 में से 4092 विद्यार्थी पास हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed