दिल्ली पुलिस की 27 वर्षीय कमांडो काजल की हत्या के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब काजल के भाई निखिल ने दावा किया है कि हत्या की रात काजल ने उससे फोन पर बात की थी। निखिल के मुताबिक, वह बेहद भावुक थी और ससुराल में चल रहे तनाव, आर्थिक दबाव और अपने करियर को लेकर चिंता जता रही थी। बातचीत के दौरान फोन छिन गया और निखिल ने बहन की चीख सुनी। कुछ मिनट बाद अंकुर ने फोन कर हत्या की बात स्वीकार कर ली।
कमांडो काजल हत्याकांड: भाई बोला- मैंने फोन पर सुनी बहन की आखिरी चीख, फोनकर जीजा अंकुर ने अपना जुर्म भी कबूला
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:58 AM IST
सार
भाई निखिल का दावा है कि शादी के बाद से ही काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वाले अधिक दहेज की मांग करते थे, जिससे घरेलू हिंसा हो रही थी। जिस समय काजल की हत्या हुई वह उससे ही बात कर रही थी।
विज्ञापन