{"_id":"59ce4bc74f1c1b70548b4e8d","slug":"11-gang-of-gangsters-carried-out-a-special-incident-in-delhi-metro","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहीं आप भी मेट्रो के स्पेशल 11 से ठगी के शिकार तो नहीं हो गए!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहीं आप भी मेट्रो के स्पेशल 11 से ठगी के शिकार तो नहीं हो गए!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
demo pic
मेट्रो में स्पेशल 11 ठगों के गैंग ने मेट्रो पुलिस की नाक में दम किया हुआ था। लेकिन मेट्रो पुलिस की स्पेशल टीम ने इन सभी ठगों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। पुलिस की मानें तो मोबाइल, पर्स चोरी करने के अलावा आरोपी नोटों का बंडल देने के नाम पर भोले-भाले यात्रियों को निशाना बनाते थे।
Trending Videos
demo pic
सभी आरोपी बवाना के रहने वाले हैं। यह पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर किराए के मकान में रहते थे। दो से तीन माह बाद मकान को बदल दिया जाता था। पुलिस की मानें तो गैंग लीडर आजाद चंद दिनों पूर्व एक अन्य मामले में जेल गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 39 हजार रुपये और15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
मेट्रो पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी के अलग-अलग मेट्रो स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर चोरी और ठगी की वारदात हो रही थीं। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि बवाना के लड़के गैंग बनाकर मेट्रो में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
सूचना के बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया। इसमें एसीपी रंजीत सिंह घेड़ा, इंस्पेक्टर राजीव कुमार, बब्बर भान, अनिल कुमार पांडेय व अन्यों की टीम ने छानबीन की।
सूचना के बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया। इसमें एसीपी रंजीत सिंह घेड़ा, इंस्पेक्टर राजीव कुमार, बब्बर भान, अनिल कुमार पांडेय व अन्यों की टीम ने छानबीन की।
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज से पहचान करने के बाद अक्षरधाम और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन से 11 लोगों को काबू किया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान राहुल कुमार उर्फ चिल्ली (22), जाकिर उर्फ नाटो (23), मो.आबिद उर्फ मुन्ना (21), मुज्जमिल शेख उर्फ मुज्जी (20) शिब्बू उर्फ कीचड़ (21), मकसूद उर्फ कालू (20), छोटू सिंह उर्फ अट्ठा (23) और तनवीर उर्फ कचरा (20) के रूप में हुई है। तीन आरोपी नाबालिग हैं।
बदमाशों ने खुलासा किया कि वह दो ग्रुप में अलग-अलग निकलते थे। एक ग्रुप मोबाइल व पर्स चोरी करता था। जबकि दूसरा गैंग अपने मालिक के यहां से नोटों के बंडल चुराने की बात कर भोले-भाले लोगों से उनका कीमती सामान लेकर ठग लेते थे। बदमाश उन्हें नोटों के बदले रद्दी के बंडल थमाकर उनका मोबाइल, जेवरात व अन्य सामान ठग लेते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इनकी गिरफ्तारी से सात मामले सुलझे हैं।

बैग बेचने के बहाने लेते थे किराए पर मकान...
पूछताछ के दोरान आरोपियों ने खुलासा किया कि पिछले कई सालों से वह चोरी व ठगी का धंधा कर रहे हैं। गैंग लीडर आजाद उनके रहने, खाने और पीने का इंतजात कराता था। मेट्रो स्टेशन पर बैग बेचने की आड़ में मकान किराए पर लेते थे।
मकान मालिक को दिखाने के लिए 50-60 बैग भी यह लोग खरीदकर लेते थे।सुबह बैग को लेकर जाते थे, शाम को एक बैग के अंदर दूसरा बैग रखकर रखकर सभी बैग वापस ले आते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।