फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिसवाले के बेटे ने अश्लील वीडियो बना 25 दिन तक किया मां-बेटी से रेप

Sun, 11 Jun 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 11 Jun 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
man raped widow mother and made obscene video then raped daughter in gurugram
rape accused delhi police cop son

साइबर सिटी के राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र की एक विधवा व उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने बृहस्पतिवार की शाम राजेंद्र पार्क थाने में दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी के पास से अश्लील वीडियो भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी युवक दिल्ली पुलिस में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर का बेटा है।

man raped widow mother and made obscene video then raped daughter in gurugram

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय मोना (बदला हुआ नाम) अपनी 15 साल की बेटी के साथ विष्णु गार्डन कॉलोनी में रहती है। पांच साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है।  करीब 25 दिन पहले दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी आशीष कुमार (20) भी राजेंद्र पार्क बाजार में किसी काम से आया था। बाजार में उसकी मुलाकात महिला से हो गई।

man raped widow mother and made obscene video then raped daughter in gurugram

आपस में काफी देर तक बात करने के बाद दोनों की जान पहचान हो गई। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया है कि आशीष ने इस दौरान उसके घर का पता ले लिया। दो दिन बाद आशीष दिल्ली से विष्णु गार्डन स्थित महिला के घर पहुंचा। आरोप है कि आशीष ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
man raped widow mother and made obscene video then raped daughter in gurugram

महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने इसका वीडियो बना लिया और दिल्ली चला गया। कुछ दिन बाद आरोपी फिर वापस आया और महिला के साथ दोबारा शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवक ने महिला की 15 साल की बेटी से भी संबंध बनाए। बार-बार धमकी और वीडियो सार्वजनिक करने की बात से परेशान होकर पीड़ित मां-बेटी ने बृहस्पतिवार को राजेंद्र पार्क थाने पहुंच गई और मामले की लिखित शिकायत दी।

विज्ञापन
man raped widow mother and made obscene video then raped daughter in gurugram
सांकेतिक चित्र

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के साथ ही अदालत में उसका बयान भी दर्ज करा चुकी है। वहीं पुलिस ने आरोपी के पास से अश्लील वीडियो बरामद कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed