फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पुलिस की घोर लापरवाही, लापता युवक का कर दिया अंतिम संस्कार

Fri, 15 Sep 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 15 Sep 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
manipur missing boy cremation by noida police in negligence
लापता मणिपुरी युवक का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
ये मामला जुड़ा है यूपी पुलिस की घोर लापरवाही से... अगर आप भी इस पूरे घटनाक्रम को जान लें तो समझ जाएंगे कि यूपी पुलिस किस तरह से आंखें मूंदे काम कर रही है...

 

manipur missing boy cremation by noida police in negligence
प्रवीश के परिवार वाले

09 सितंबर को रवि कांता चनम ने अपने भाई प्रवीश चनम की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना नॉलेज पार्क लिखाई। ताज्जुब की बात है कि नॉलेज पार्क थाने द्वारा इस संबंध में कंट्रोल रूप को कोई सूचना नहीं दी गई। इस चलते अन्य किसी भी थाने को युवक की गुमशुदगी का पता ही नहीं चल सका। अब 09 सितंबर को ही थाना सेक्टर 20 अंतर्गत मुर्गा मार्केट निठारी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला जिसे 72 घंटे तक रखने के बाद अज्ञात के रूप में अंतिम संस्कार करा दिया गया। गुमशुदा प्रवीश के परिजनों के द्वारा थाना सेक्टर 20 अंतर्गत प्राप्त अज्ञात शव की शिनाख्त कपड़ों व फोटो के आधार पर प्रवीश के रूप में की गई।

manipur missing boy cremation by noida police in negligence
प्रवीश के परिजन

इस प्रकरण में थाना सेक्टर 20 व नॉलेज पार्क की घोर लापरवाही सामने आई है। समन्वय ना होने के कारण मृतक प्रवीश की शिनाख्त समय से नहीं हो सकी जिसके चलते युवक का अंतिम संस्कार अज्ञात के रूप में कर दिया गया। मामले में बरती गई लापरवाही के चलते उप निरीक्षक किशोरी रमण और संजीव कुमार के खिलाफ एक्शन लिया गया है। थाना नॉलेज पार्क व उप निरीक्षक राकेश बाबू प्रभारी चौकी निठारी थाना सेक्टर 20 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही साथ थाना प्रभारी नॉलेज पार्क अखिलेश त्रिपाठी को शिथिल पर्यवेक्षण के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
manipur missing boy cremation by noida police in negligence
प्रवीश का शव यहीं मिला था

ये है पूरा मामला
नोएडा में बीती सात सितंबर को एक लोकप्रिय बैंड के एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले 22 वर्षीय मणिपुरी युवक प्रवीश चनम दिल्ली आया। प्रवीश सात सितंबर की मध्यरात्रि में राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा था और उस रात अपने दोस्त के यहां ठहरा था। प्रवीश को अगले दिन नोएडा में लोकप्रिय बैंड ‘द चेन स्मोकर’ के एक संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। मगर आठ सितंबर को प्रवीश के लापता हो जाने के बाद उसके दोस्तों ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में नॉलेज पार्क थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद चनम की तलाश शुरू हुई। पुलिस ने चनम को आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में अकेले जाते हुए देखा। 

 

विज्ञापन
manipur missing boy cremation by noida police in negligence
प्रवीश

जानकारी के मुताबिक प्रवीश आठ तारीख को ही नशे की हालत में नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वह बिना डिस्चार्ज लिए वहां से चला गया। इसके बाद 9 सितंबर को ही अस्पताल से कुछ दूरी पर वह मृत मिला। सिर पर चोट के निशान मौजूद थे। पुलिस ने 9 सितंबर को ही 20 थानों में एक मणीपुरी युवक की बॉडी मिलने की जानकारी दे दी। इसके बावजूद नॉलेज पार्क पुलिस ने इस संबध में जायजा नहीं लिया। जबकि प्रवीश के भाई ने नॉलेज पार्क थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में पहचान के बतौर प्रवीश के मणीपुरी होने की सबसे बड़ी पहचान साथ में दी थी। ऐसे में इसे चूक तो कतई नहीं कहा जा सकता है। यह मामला सीधे-सीधे पुलिस की लापरवाही से जुड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed