{"_id":"5acdc2d04f1c1bbb3d8b47b7","slug":"cwg-2018-golden-girl-shreyasi-singh-keeps-her-promise-by-winning-gold-and-tell-about-next-target","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CWG 2018: गोल्ड जीतने के बाद श्रेयसी ने पूरा किया अपना वादा, बताया अगला टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CWG 2018: गोल्ड जीतने के बाद श्रेयसी ने पूरा किया अपना वादा, बताया अगला टारगेट
Wed, 11 Apr 2018 01:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shreyasi singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश को कॉमनवेल्थ खेलों में 12वां गोल्ड जिताने वाली श्रेयसी का नाम सबकी जुबां पर है। अपनी ऑस्टेलियाई प्रतिस्पर्धी एमा कॉक्स को जबरदस्त टक्कर देकर जिस स्वर्ण पदक को श्रेयसी ने जीता है वह न सिर्फ देश के लिए बल्कि खुद श्रेयसी के लिए निजी तौर पर भी बेहद महत्वपूर्ण है। गोल्ड कोस्ट में श्रेयसी एक वादा लेकर पहुंची थी और गोल्ड जीतने के बाद वह अपने वादे को निभा सकी हैं।
2 of 5
shreyasi singh
26 साल की श्रेयसी के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है जिसे शायद ही वो कभी भूल सकें। उन्होंने खुद से और देशवासियों से किया वादा पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि साल 2010 में श्रेयसी के लिए काफी खराब रहा था। उसी साल जून में ब्रेन हैमरेज से उनके पिता दिग्विजय सिंह की लंदन में मृत्यु हो गई थी।
3 of 5
shreyasi singh
वह 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ में हिस्सा नहीं ले सकी थीं। लेकिन उन्होंने उसी साल फरवरी में हुए दिल्ली कॉमनवेल्थ फेडरेशन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रेयसी सिंह
2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में श्रेयसी ने सिल्वर जरूर जीता था लेकिन वह अपने प्रदर्शन से इतनी खुश नहीं थीं। उस वक्त श्रेयसी ने कहा था कि उन्होंने सिल्वर जीता नहीं है बल्कि गोल्ड गंवाया है। उसी दिन उन्होंने तय कर लिया था कि अगले राष्ट्रमंडल खेलों में वह गोल्ड जीतेंगी। और आज की शूट ऑफ में जीत के बाद उनका सपना पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
shreyasi singh
गोल्ड जीतने के बाद जब श्रेयसी से पूछा गया कि अब उनका अगला टारगेट क्या है तो वो बोलीं अगला टारगेट परसों होने वाला ट्रैप इवेंट है, जिसमें वो एक और गोल्ड जीतना चाहती हैं। वहीं इसके बाद उनकी निगाहें टोक्यो पर होंगी। अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गोल्ड दिलाने वाली 26 साल की श्रेयसी का पूरा पारिवारिक बैकग्राउंड ही निशानेबाजों का रहा है। श्रेयसी के दादा कुमार सुरेंद्र सिंह और पिता दिग्विजय सिंह दोनों ही अपने समय में राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। यही नहीं दिग्विजय सिंह तो 5 बार सांसद रह चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।