सब्सक्राइब करें

निजी अंग और सिर पेड़ से लटके थे: पत्नी से संबंध रखने की खौफनाक सजा, जिसने भी देखा ये मंजर कांप उठा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 17 Aug 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
Death penalty for relationship with wife Husband cut off private part and head
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव इलाके में नेपाली नागरिक की पत्नी के मुंशी से अवैध संबंध थे। मुंशी ने पत्नी से अवैध संबंध खत्म नहीं किए तो नेपाली नागरिक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मुंशी का सिर व निजी अंग काटकर पेड़ से लटका दिए। आरोपी वर्ष 2018 से फरार था और छिपने के लिए नेपाल भाग गया। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम रखा था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर रामपाल की टीम ने उसे बिहार से मंगलवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह खरीदारी करने नेपाल से भारत आया था। उसे पकड़ने के लिए अपराध शाखा की टीम एक सप्ताह तक भारत-नेपाल बॉर्डर पर रही।

Trending Videos
Death penalty for relationship with wife Husband cut off private part and head
सफदरजंग एनक्लेव - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा अधिकारियों के अनुसार, ग्रीनपार्क एक्सटेंशन, श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना 10 सितंबर, 2018 को मिली थी। उसका सिर व निजी अंग पेड़ पर लटके हुए थे। मृतक की पहचान पश्चिमी बंगाल निवासी नंदा प्रमाणिक के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Death penalty for relationship with wife Husband cut off private part and head
सफदरजंग एनक्लेव - फोटो : अमर उजाला

सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्जकर एक आरोपी रवि कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी है। मुख्य आरोपी मान कुमार (37) वारदात के बाद से ही फरार था। अपराध शाखा, आरकेपुरम में तैनात एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर रामपाल व एसआई मुकेश की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। दिल्ली पुलिस ने मान कुमार की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।


 
Death penalty for relationship with wife Husband cut off private part and head
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इस टीम को जांच में पता लगा कि आरोपी मान कुमार मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है और वह नेपाल भाग गया है। वह नेपाल से खरीददारी करने बिहार आता रहता है। इंस्पेक्टर रामपाल की टीम ने मान कुमार को जोगबानी बाजार, अररिया, बिहार से 16 अगस्त की सुबह उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह खरीदारी करने भारत आया था। 


 
विज्ञापन
Death penalty for relationship with wife Husband cut off private part and head
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मृतक के आरोपी की पत्नी से संबंध

आरोपी मान कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह अपने परिवार के साथ बचपन से सफदरजंग एंक्लेव इलाके में रहता था। वर्ष 2018 में उसे पता लगा कि उसकी पत्नी के नंदा से अवैध संबंध है। जहां उसकी पत्नी काम करती थी, नंदा वहां मुंशी था। मान कुमार ने नंदा को कई बार संबंध खत्म करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed