सब्सक्राइब करें

Delhi Double Murder: इलेक्ट्रॉनिक लॉक-सीसीटीवी और विदेशी नस्ल का कुत्ता बेकार, सवाल- घर में कैसे घुसा कातिल?

शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Aug 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
Delhi Double Murder Hi-tech security did not work There was an electronic lock on the main gate of the house
Delhi Double Murder - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
दिल्ली के सुभाष पार्क के जिस मकान में बुजुर्ग विमला देवी और उनकी बहू डॉली राय की हत्या की गई, वहां सुरक्षा के इंतजाम हाईटेक थे। घर के मेन गेट पर इलेक्ट्रॉनिक लॉक था, जिसे सिर्फ अंदर से या फिर चाबी से खोला जा सकता था। ग्राउंड फ्लोर से लेकर छत तक हर फ्लोर पर सीसीटीवी कैमरे व उनका डीवीआर मौजूद था। घर में विदेशी नस्ल का खतरनाक कुत्ता पाला हुआ था। पुलिस का कहना है कि आरोपी परिवार के बेहद करीबी था, तभी उसने आसानी से घर का दरवाजा खुलवा लिया। कुत्ते को भी किसी बहाने से दूसरे कमरे में बंद करवाने के बाद उसने बड़े ही आराम से वारदात को अंजाम दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को उखाड़ने के अलावा फुटेज की स्टोरेज के लिए लगाया गया डीवीआर भी आरोपी अपने साथ ले गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार दिन में शशांक के एक दोस्त का कोरियर उनके पते पर आया था। डॉली ने उसके लिए बेटे को फोन किया तो उसने कोरियर लेने के लिए कहा। 
Trending Videos
Delhi Double Murder Hi-tech security did not work There was an electronic lock on the main gate of the house
मृतक बुजुर्ग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
डॉली ने कोरियर ले लिया, इसके बाद उसका दोस्त उसे ले भी गया। इसके बाद एक अन्य दोस्त रविवार शाम मोबाइल का चार्जर देने भी गया था तब तक डॉली एकदम ठीक थीं। देर रात ही किसी ने घर आकर वारदात की। पुलिस ने घर से साक्ष्य जुटाए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Double Murder Hi-tech security did not work There was an electronic lock on the main gate of the house
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लिया है। पुलिस को ग्राउंड फ्लोर पर लगे कैमरे के तार भी खिंचे मिले हैं। जांच में पता चला है कि शशांक और सार्थक के पास घर पर पैकिंग के लिए आने वाले लड़के भी काफी समय से उनके यहां काम कर रहे हैं। 

 
Delhi Double Murder Hi-tech security did not work There was an electronic lock on the main gate of the house
Delhi Double Murder - फोटो : अमर उजाला
उन्हें पता था कि रविवार और सोमवार की छुट्टी होने की वजह से दोनों भाई घूमने जा रहे हैं। पुलिस इन कर्मचारियों के अलावा घरेलू सहायिका से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा था कि वह हत्यारे के बेहद करीब हैं, देर रात तक उसकी गिरफ्तारी की संभावना है।
विज्ञापन
Delhi Double Murder Hi-tech security did not work There was an electronic lock on the main gate of the house
Delhi Double Murder - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले ही सार्थक व शशांक के पिता की हुई थी कोविड से मौत
दोहरे हत्याकांड से पूरे सुभाष पार्क में मातम था। जिसने भी हत्याकांड के बारे में सुना वह घटना स्थल की ओर भागा। संभल, यूपी से आए विमला देवी के छोटे भाई विजय प्रकाश ने बताया कि 20 साल पहले उसके जीजा की मौत हो गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed