सब्सक्राइब करें

Delhi Double Murder: सास-बहू की चाकू से गोदकर हत्या, फर्श पर इस हाल में पड़ी थी महिला की लाश, आ रही थी दुर्गंध

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mother in law and Daughter in law murdered with a knife in Welcome area of North East Delhi
Double murder in welcome area - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली का वेलकम इलाका मंगलवार सुबह दोहरे हत्याकांड की खबर से दहल उठा। बदमाशों ने सास और बहू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त विमला देवी (75) और बहू डॉली राय (48) के रूप में हुई है। वारदात के समय डॉली के दोनों बेटे शशांक राय और सार्थक राय दोस्तों के साथ ऋषिकेश-मसूरी घूमने के लिए गए हुए थे। मंगलवार तड़के दोनों वापस लौटे तो हत्याकांड का पता चला। ग्राउंड फ्लोर के कमरे में खून से लथपथ डॉली का शव था, जबकि पहली मंजिल के कमरे में विमला मृत पड़ी थीं। घर का पालतू विदेशी नस्ल का कुत्ता ग्राउंड फ्लोर पर ही एक कमरे में बंद मिला। पुलिस आशंका जता रही है कि हत्याकांड में किसी बेहद करीबी का हाथ है। पुलिस कुछ संदिग्धों की पहचान कर उनसे पूछताछ भी कर रही है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद लूटपाट के लिए हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Trending Videos
Mother in law and Daughter in law murdered with a knife in Welcome area of North East Delhi
Double murder in welcome area - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक विमला देवी का परिवार गली नंबर-12 सुभाष पार्क, वेलकम में रहता था। परिवार में बहू डॉली राय, डॉली के दो बेटे शशांक (27) और सार्थक (24) हैं। डॉली के पति आलोक राय की कुछ समय पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। पहले परिवार का केमिकल का कारोबार था। लेकिन कुछ सालों पूर्व परिवार ने पूजा सामग्री का काम शुरू कर दिया था। इनकी तिलक बाजार, खारी बावली में दुकान है। विमला का तीन मंजिला मकान बना हुआ था। ग्राउंड फ्लोर पर डॉली व उसके दोनों बेटे रहते थे, जबकि पहली मंजिल पर विमला अकेली रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother in law and Daughter in law murdered with a knife in Welcome area of North East Delhi
Double murder in welcome area - फोटो : amar ujala

दूसरी और तीसरी मंजिल पर पूजा सामग्री के पैक होने का काम होता था। घर में चार से पांच कर्मचारी पैकिंग का काम करते हैं, जबकि एक घरेलू नौकरानी सफाई व बाकी कामों के लिए आती है। कई दिन लगातार छुट्टी होने के कारण सार्थक और शशांक ने अपने दोस्तों के साथ मसूरी-ऋषिकेश घूमने का कार्यक्रम बनाया। 12 अगस्त की रात को दोनों भाई दोस्तों के साथ चले गए थे।

Mother in law and Daughter in law murdered with a knife in Welcome area of North East Delhi
Double murder in welcome area - फोटो : amar ujala

आलमारी से गहने और कैश थे गायब 
एक परिजन ने बताया कि रविवार को सार्थक की दिन में मां से बात हुई थी। इसके बाद दोबारा उनकी बात नहीं हो पाई। दोनों भाईयों ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस बीच मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे दोनों भाई घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो शशांक ने सार्थक को मेन गेट की दूसरी चाबी लेने के लिए रिश्तेदार के यहां भेजा। करीब 30 मिनट बाद चाबी आई। इसके बाद मेन गेट को खोलकर अंदर दाखिल हुआ गया। अंदर का नजारा देखते ही दोनों भाइयों के होश उड़ गए। अंदर फर्श पर डॉली खून से लथपथ पड़ी थीं। उनके पेट पर चाकू से वार किए गए थे। शरीर से दुर्गंध भी आने लगी थी। ऊपर दादी में अपने कमरे में खून से लथपथ थी। मम्मी और दादी के कमरे की अलमारी टूटी हुई थी। जिसमें रखे गहने और कैश गायब था। दोनों भाईयों ने तड़के 4.20 बजे पुलिस को खबर दी। पुलिस घर में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों व घरेलू सहायिका से पूछताछ कर जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Mother in law and Daughter in law murdered with a knife in Welcome area of North East Delhi
Double murder in welcome area - फोटो : amar ujala

घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है, किसी करीबी का हाथ हो सकता है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, पुलिस हत्यारों के करीब है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -संजय कुमार सैन, पुलिस उपायुक्त, उत्तर-पूर्वी जिला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed