फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 मार्च को 9वीं की छात्रा ने लगाई थी फांसी, हाईकोर्ट ने प्रिंसिपल समेत 3 को भेजा जेल

Wed, 18 Jul 2018 07:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 18 Jul 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
Delhi Ahlcon Public School Student Suicide Case three teacher sent to jail by hc
ahlcon public school - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के एहल्कॉन पब्लिक स्कूल की 9वीं की छात्रा के छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने जमानत अर्जी को खारिज करते हुए तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उधर, परिजनों ने अदालती कार्रवाई पर आभार व्यक्त किया है और कहा कि गिरफ्तारी तो पहली सीढ़ी है, अभी सजा दिलवाना बाकी है।

Delhi Ahlcon Public School Student Suicide Case three teacher sent to jail by hc
ahlcon

20 मार्च 2018 को सेक्टर-52 में रहने वाली 9वीं की छात्रा ने दिल्ली के एहल्कॉन पब्लिक स्कूल के शिक्षकों द्वारा छेड़छाड़ से तंग आकर फांसी लगा ली थी। परिजनों की ओर से प्रिंसिपल धर्मेंद्र गोयल, शिक्षक राजेश सहगल और नीरज आनंद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया गया था। करीब चार माह तक गिरफ्तारी न होने पर परिजनों को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

Delhi Ahlcon Public School Student Suicide Case three teacher sent to jail by hc
Court
हाईकोर्ट ने नोएडा पुलिस को तलब किया, तो पुलिस ने आनन-फानन में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली और बुधवार को अदालत के समक्ष पेश कर दिया। छात्रा के पिता राघव शाह का कहना है कि अदालत से उन्हें न्याय की आस जगी है, जो काम पहले हो जाना चाहिए था, वह अब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Ahlcon Public School Student Suicide Case three teacher sent to jail by hc
ahlcon
दूसरे घर में शिफ्ट हुआ परिवार 
पीड़ित परिवार ने सेक्टर-52 के उस घर को खाली कर  दिया है, जहां बेटी ने आत्महत्या की थी। परिजनों का कहना है कि सुबह-शाम हर वक्त जब भी घर में रहते थे, तो बस बेटी फांसी पर लटकी दिखाई देती थी। उस घर में बेटी की सारी यादें बसी थीं और वह उसे परेशान होते देखते थे। परिवार अब नोएडा के ही एक अन्य सेक्टर में रहना शुरू कर दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed