फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद खराब श्रेणी में AQI: ग्रैप के बाद भी नहीं सुधरे दिल्ली के हालात, देखें NCR की हवा में कहां कितना घुला जहर

Sat, 21 Dec 2024 05:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Dec 2024 05:46 PM IST
सार

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है। रविवार को हवा विभिन्न दिशा से चलने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Delhi air pollution condition did not improve even after GRAP 4 AQI in very bad category
ग्रैप के बाद भी नहीं सुधरे दिल्ली के हालात - फोटो : ani

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू होने के बावजूद राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं आ रहा है। आसमान में स्मॉग की चादर लिपटी है। ऐसे में लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में कमी आई है। इस दौरान हवा की गति आठ किलोमीटर दर्ज की गई। ऐसे में एक्यूआई 370 दर्ज किया गया। इसमें शुक्रवार के मुकाबले 69 सूचकांक की कमी हुई है, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि रविवार हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। रात के समय स्मॉग छाया रहेगा।

Delhi air pollution condition did not improve even after GRAP 4 AQI in very bad category
विजय चौक पर राष्ट्रपति भवन स्मॉग की चपेट में धुंधला नजर आया - फोटो : अमर उजाला

स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली
शनिवार को सुबह से ही कोहरे के साथ स्मॉग छाया रहा। दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन आसमान में स्मॉग की मोटी चादर लिपटी रही। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शाम को हवा की चाल चार किलोमीटर रही। इससे प्रदूषक कण और संघन हो गए। 

Delhi air pollution condition did not improve even after GRAP 4 AQI in very bad category
दिल्ली एक बार फिर से धुंध की चादर में ढकी। - फोटो : अमर उजाला

इस वजह से बिगड़े हालात
विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है। रविवार को हवा विभिन्न दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा चार से 4 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। वहीं, शाम को हवाएं पश्चिम दिशाओं से चलेंगी। साथ ही, सोमवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi air pollution condition did not improve even after GRAP 4 AQI in very bad category
दिल्ली एक बार फिर से धुंध की चादर में ढकी। - फोटो : अमर उजाला

छह इलाकों में गंभीर वायु गुणवत्ता
बावाना, नेहरू नगर, रोहिणी, द्वारका सेक्टर-आठ सहित छह इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है। साथ ही, आनंद विहार, अशोक विहार, आरके पुरम व पंजाबी बाग समेत 23 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 13.085 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.201 फीसदी रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 4000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 300 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। साथ ही, मिक्सिंग डेप्थ 1450 मीटर दर्ज की गई।

विज्ञापन
Delhi air pollution condition did not improve even after GRAP 4 AQI in very bad category
कर्तव्य पथ से इंडिया गेट लगभग गायब सा कुछ इस तरह दिखा। - फोटो : अमर उजाला
एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली-------370
गुरुग्राम-------323
गाजियाबाद----266
नोएडा-------264
ग्रेटर नोएडा----224
फरीदाबाद-----194
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed