सब्सक्राइब करें

युवती से हैवानियत: देह व्यापार से मना किया तो नुकीली ईंट पर बैठाया, मुंह में टॉयलेट ब्रश व पोछा डालकर पीटा

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 11 Dec 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi Crime News girl was tortured for refusing prostitution
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज

महरौली स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में वृंदावन की युवती (22) को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। युवती पर देहव्यापार कराने का दबाव बनाया गया। युवती ने मना किया तो पैर बांधकर उसे घुटनों के बल घंटों नुकीली ईंट पर बिठाया गया। ये भी आरोप है कि युवती के मुंह में टॉयलेट ब्रश व पोछा डालकर बंधक बनाकर रखा गया। युवती की शिकायत पर महरौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Trending Videos
Delhi Crime News girl was tortured for refusing prostitution
प्रतीकात्मक तस्वीर
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती को नशे की गोलियां लेने की लत लग गई थी। पिता ने इलाज के लिए उसे छतरपुर स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में 23 मार्च को भर्ती कराया था। कुछ महीनों के इलाज के बाद युवती ठीक हो गई। उसे 29 अक्तूबर को छुट्टी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Crime News girl was tortured for refusing prostitution
प्रतीकात्मक तस्वीर
युवती ने आरोप लगाया है कि छुट्टी देने के समय केंद्र में काम करने वाले इंद्र ने उससे कहा कि वह जब चाहे केंद्र में आकर मुफ्त में रह सकती है। इसके बाद वह महिला वार्ड इंचार्ज मुस्कान से मिलने गई।
Delhi Crime News girl was tortured for refusing prostitution
महिला से दुष्कर्म का बनाया वीडियो (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

वहां दो दिन रहने के बाद युवती को एक दिन के लिए महिला स्टाफ रूम में बंद कर दिया गया। उसे बताया गया कि पिता ने उसे केंद्र में फिर से भर्ती करा दिया है। उसे ठंडी फर्श पर सोने के लिए मजबूर किया गया। साथ ही, देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई। 

विज्ञापन
Delhi Crime News girl was tortured for refusing prostitution
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

देहव्यापार से मना करने पर पैर बांधकर उसे घुटनों के बल नुकीली ईंट पर बिठा दिया गया। केंद्र में काम करने वाली मुस्कान, वंशिका, खुशी व इंद्र ने पकड़कर 13 नवंबर को लात-घूसों व डंडों से जमकर पीटा। पिटाई की वजह से कान में काफी चोट लगी है। युवती ने 20 नवंबर को किसी तरह सारी बात पिता को बताई। पिता 22 नवंबर को नशा मुक्ति केंद्र में पहुंचे और बेटी को ले गए। इसके बाद महरौली थाने में शिकायत दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed