{"_id":"6768ddd9d2a6298ca10e412f","slug":"delhi-ncr-imd-weather-update-will-be-rain-in-delhi-ncr-today-and-dense-fog-alert-for-next-two-days-2024-12-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ठंड का कहर: NCR में सुबह-सुबह बूंदाबांदी, दो दिन ऐसा रहेगा मौसम... IMD का अलर्ट; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ठंड का कहर: NCR में सुबह-सुबह बूंदाबांदी, दो दिन ऐसा रहेगा मौसम... IMD का अलर्ट; देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 23 Dec 2024 09:27 AM IST
सार
Delhi-NCR Weather Update: Delhi-NCR Weather Update: राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली समेत एनसीआर में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आज बारिश हुई तो प्रदूषण से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगी ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में सोमवार सुबह-सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी होने से मौसम में हल्का बदलाव आया है। हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों का अलर्ट जारी किया है।
2 of 8
कर्तव्य पथ पर सुबह-सुबह घुमते युवा
- फोटो : भूपिंदर सिंह
आज हल्की बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड
पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में असर दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे राजधानी में सोमवार सुबह हल्की बारिश हो सकती है। इससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।
3 of 8
ठंड से बचने के लिए अलाव
- फोटो : एएनआई
न्यूनतम तापमान 7.3 दर्ज, दो दिन घने कोहरे का येलो अलर्ट
वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े सात बजे तक सफदरजंग एयरपोर्ट पर दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम में 600 मीटर दृश्यता रही। पूसा में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शेल्टर होम में सोते लोग
- फोटो : एएनआई
वहीं दिल्ली में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से एक बार फिर आबोहवा दम घोंटू हो गई है। रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 409 दर्ज किया गया। यह गंभीर श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार से प्रदूषण में सुधार होने का अनुमान है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 8
कर्तव्य पथ पर सेना से जवान
- फोटो : एएनआई
क्रिसमस से पहले उत्तर भारत में शीतलहर
क्रिसमस से पहले उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में जमाने वाली ठंड तो मैदानों में शीतलहर जोर पकड़ रही है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में झरने, नदी-नाले जम गए हैं। तापमान में गिरावट के चलते अलाव की गर्माहट बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों में मौसम के और सर्द होने का अनुमान है। हिमाचल में बर्फबारी तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में कुछेक जगहों पर आज बारिश की संभावना जताई गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।