दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से हो रही बारिश ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया है। तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री लुढ़क कर 27.6 डिग्री पर पहुंच गया है। यह बीते सात वर्षों में यह सितंबर माह का सबसे कम तापमान है।
बारिश से लुढ़का दिल्ली का पारा, बीते 7 साल में सबसे कम रहा तापमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान में बादल छाए रहेंगे और गर्मी से निजात मिलेगी। माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में यह आखिरी बारिश होगी। इसके बाद यहां से मानसून की विदाई हो जाएगी। इससे पूर्व मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।
सितंबर माह में औसतन अधिकतम तापमान
2017 34.5 डिग्री
2016 35.0 डिग्री
2015 36.1 डिग्री
2014 34.7 डिग्री
2013 35.2 डिग्री
2012 34.2 डिग्री
2011 33.9 डिग्री