{"_id":"6a0c7a21a21b909e4605d6ea","slug":"delhi-temperature-crosses-45-degree-mark-in-delhi-ncr-2026-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कल का मौसम: तंदूर सी तपती दिल्ली, पारा 45 °C के पार; राजधानी समेत NCR में छह दिन तक लू का ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल का मौसम: तंदूर सी तपती दिल्ली, पारा 45 °C के पार; राजधानी समेत NCR में छह दिन तक लू का ऑरेंज अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 19 May 2026 08:29 PM IST
सार
दिल्ली के लोगों को लिए आने वाले दिन और भीषण होने वाले हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 25 मई तक लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान लगातार 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली को थार और बलूचिस्तान की रेगिस्तानी गर्म हवाएं झुलसा रही हैं। इस कारण तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। तपिश इतनी ज्यादा है कि मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं, दिनभर लू के थपेड़े लगे। मौसम विभाग ने अधिकारिक रूप से महीन का पहला लू वाला दिन घोषित किया। दिन के साथ-साथ रात की गर्मी ने भी लोगों को परेशान किया। आने वाले दिनों में भी इस गर्मी से राहत के संकेत नहीं है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्म हवाएं चलेंगी और तापमान रिकॉर्ड तोड़ते हुए 46 डिग्री या उसके पार पहुंच सकता है।
Trending Videos
2 of 6
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल
- फोटो : PTI
दिन के साथ-साथ रात भी गर्म
आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच दिल्ली वासियों का हाल बेहाल है। मंगलवार को ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 44 या 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं, दिन के साथ-साथ सोमवार की रात भी गर्म रही। लगातार बीते दिनों से दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा है। ऐसे में लगातार चौथे दिन पारा 40 के ऊपर रहा। ऐसे में अधिकतम तापमान 45.1 और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज हुआ। यह इस सीजन का सबसे अधिक पारा दर्ज किया गया। इसके अलावा, बीते एक साल का भी रिकॉर्ड टूटा है। साल 2025 में 16 मई को 42.3 दिन का पारा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह आसमान से बरसेगी आग, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
दिल्ली के लोगों को लिए आने वाले दिन और भीषण होने वाले हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 25 मई तक लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान लगातार 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम अधिकतर साफ रहने का अनुमान है, लेकिन दिन के समय तेज और तेज गर्म हवाएं चलेंगी। इनकी गति सामान्यतः 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और कुछ समय पर यह झोंके 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 25 मई के बीच कई स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहेगी, जिससे गर्मी का असर और अधिक बढ़ेगा। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
4 of 6
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल
- फोटो : PTI
11 साल में ढाई डिग्री से ज्यादा बढ़ा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, इस समय दिल्ली की तरफ आने वाली हवाएं पाकिस्तान के बलूचिस्तान और राजस्थान के थार मरुस्थल की ओर से आ रही हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस पूरे इलाके में कोई बड़ा जल निकाय नहीं हैं। इसके चलते यहां पर मौसम काफी हद तक सूखा और गर्म रहता है। अगर ये हवाएं अरब सागर या बंगाल की खाड़ी की ओर से आतीं, तो अपने साथ नमी भी लेकर आतीं। लेकिन, मरुस्थल की ओर से आने के चलते ये देश के एक बड़े हिस्से में तपिश और लू को बढ़ाने का काम करती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के तापमान में लगातार बढ़ोतरी का क्रम देखा जा रहा है। साल 2019 में दिल्ली का औसत भूमि सतह तापमान (लैंड सर्फेस टेंपरेचर) 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। जो कि 2026 में बढ़कर 32.0 डिग्री सेल्सियस हो गया। यानी 11 साल में लैंड सर्फेस तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
5 of 6
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल
- फोटो : PTI
ठंडक से हुई महीने की शुरूआत
हालांकि, दिल्ली में मई महीने की शुरूआत ठंडक के साथ हुई थी। दिन का पारा 36 डिग्री के आस-पास बना हुआ था, जो बीच के दिनों में 32 के आस-पास भी रहा। वहीं, 3 से 6 मई को बारिश हुई और मौसम में ठंडक बनी हुई थी। मौसम विभाग के आकंड़ों पर नजर डालें तो, मई माह का ऑल टाइम रिकॉर्ड 47.2 डिग्री है, जो 29 मई 1944 को दर्ज किया गया था। वहीं, साल 2024 में इसी महीने पारा 46.8 डिग्री रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।