27 साल के जिम ट्रेनर और टिक टॉक सेलेब्रिटी मोहित मोर की जिंदगी का अंत जिस तरह हुआ उससे न सिर्फ उनके घरवाले बल्कि उनके फैन्स भी बेहद आहत हैं। टिक टॉक पर 5 लाख 33 हजार फॉलोअर्स वाले मोहित हमेशा ऐसे वीडियो डाला करते थे जिनमें कोई मैसेज भी हो। मोहित के वीडियो काफी इमोशनल और दिल को छू लेने वाले होते थे। अब इस मामले में नया मोड़ आया है और मौत की असल वजह सामने आ रही है...
टिक-टॉक वाले मोहित की हत्या में नया मोड़, कहीं लड़की तो नहीं मौत की असली वजह
मोहित जब अपने एक दोस्त से मिलने गया था तब तीन लोगों ने उसे गोली मार दी। मोहित को 13 गोलियां मारी गईं। हालांकि उसमें से सिर्फ 7 गोली मोहित को लगी। पुलिस के अनुसार उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
A post shared by Mohit Mor 🔵 (@mohit2030_) on
मोहित के बारे में सबसे दुखद बात ये है कि उसने अप्रैल में कॉलेज शुरू किया था। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के मोतीलाल नेहरू कॉलेज का छात्र था। उसका परिवार दोस्त और फैन्स इस बात से उबर नहीं पा रहे हैं कि अब मोहित उनके बीच नहीं है। उन लोगों ने मोहित के फेसबुक वॉल को शोक संदेश से भर दिया है।
A post shared by Mohit Mor 🔵 (@mohit2030_) on