{"_id":"5ba515fe867a557fed5e972d","slug":"diphtheria-vaccine-not-available-fin-maharishi-valmiki-hospital-at-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महर्षि वाल्मीकि अस्पताल: निगम ने मानी गलती, अस्पताल में नहीं मिले गलघोंटू के सीरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि वाल्मीकि अस्पताल: निगम ने मानी गलती, अस्पताल में नहीं मिले गलघोंटू के सीरम
Fri, 21 Sep 2018 09:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Sep 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Maharishi Valmiki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गलघोंटू से 12 बच्चों की मौत के मामले में उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने गलती मान ली है। महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में इलाज के लिए न तो बच्चों को माकूल सुविधाएं मिलीं और न ही एंटी डिप्थीरिया सीरम।
2 of 5
Maharishi Valmiki
6-19 सितंबर के दौरान महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में 11 और लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में 1 बच्चे की मौत गलघोंटू की दवा और उचित इलाज न मिलने पर हो गई थी।
3 of 5
Maharishi Valmiki
मामला सामने आने के बाद उत्तरी नगर निगम के मेयर आदेश कुमार गुप्ता ने जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त आयुक्त की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी को तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Maharishi Valmiki
मेयर आदेश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को किंग्सवे कैंप स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। अभी भी वहां तीन-चार बच्चे ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है। इस पर मेयर ने अस्पताल प्रशासन को 12 घंटे के अंदर इन बच्चों को एंटी डिप्थीरिया सीरम मुहैया करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Maharishi Valmiki
मेयर ने कहा कि जांच रिपोर्ट में चिकित्सकीय या प्रशासनिक गलती सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेयर ने कहा कि फिर ऐसी घटना न हो, इसके लिए पूरी सावधानी बरती जा रही है। दवा की कमी क्यों और कैसे हुई, इसकी भी जांच की जाएगी। वहीं, स्थायी समिति की अध्यक्ष वीणा विरमानी ने बताया कि जिन 12 बच्चों की मौत हुई है, उनमें 11 पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।